Fashion: महिलाओं को भा रहीं जरी-मोती से सजीं सिल्क की साड़ियां, हैंडवर्क के चलते फिर फैशन में हुई वापसी
हैंडवर्क वाली सिल्क की साड़ियां दोबारा ट्रेंड में लौट आई हैं। शादी, सगाई, गृह प्रवेश, तीज-त्योहार और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए महिलाएं इन्हें प्राथमिकता दे रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहालग के सीजन के साथ ही हाथरस शहर के बाजारों में सिल्क की साड़ियों की मांग फिर बढ़ गई है। खासतौर पर हाथ की कढ़ाई, जरी, मोती, सीक्वेंस और स्टोन वर्क से सजीं सिल्क की साड़ियां महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं। आधुनिक डिजाइन और पारंपरिक लुक के बेहतर मेल के कारण युवतियों से लेकर गृहिणियां तक इन साड़ियों की खरीदारी कर रही हैं।शहर के कपड़ा बाजार में इन दिनों सुबह से देर शाम तक महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है।
दुकानदारों का कहना है कि पहले जहां प्रिंटेड और हल्के फैब्रिक की साड़ियों की मांग अधिक रहती थी, वहीं अब हैंडवर्क वाली सिल्क की साड़ियां दोबारा ट्रेंड में लौट आई हैं। शादी, सगाई, गृह प्रवेश, तीज-त्योहार और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए महिलाएं इन्हें प्राथमिकता दे रही हैं। व्यापारियों के अनुसार हाथरस के बाजार में अधिकांश सिल्क की साड़ियां सूरत से मंगाई जा रही हैं। इनमें बनारसी सिल्क, सॉफ्ट सिल्क, ऑर्गेंजा सिल्क और टिश्यू सिल्क की साड़ियों पर हाथ की कढ़ाई, जरी और मोतियों का काम महिलाओं को आकर्षित कर रहा है।
डिजाइन और कढ़ाई के अनुसार इनकी कीमत करीब 2500 रुपये से शुरू होकर 12 हजार रुपये या उससे अधिक तक पहुंच रही है। दुकानदारों का कहना है कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन फैशन ट्रेंड का भी बाजार पर असर पड़ा है। कई महिलाएं मोबाइल पर डिजाइन देखकर वैसी ही साड़ियों की मांग कर रही हैं। इसी वजह से व्यापारी हर सप्ताह नए डिजाइनों का स्टॉक मंगा रहे हैं।
इस बार हैंडवर्क वाली सिल्क की साड़ियों की मांग सबसे अधिक है। महिलाएं हल्के वजन के साथ आकर्षक कढ़ाई वाली साड़ियां पसंद कर रही हैं। हम सूरत से लगातार नए डिजाइन मंगा रहे हैं और सहालग के कारण बिक्री भी अच्छी चल रही है। -सनी शेट्टी, साड़ी के फुटकर विक्रेता।
युवतियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक सभी की पसंद सिल्क साड़ियां बनी हुई हैं। खासकर जरी, सीक्वेंस और स्टोन वर्क वाली साड़ियों की अच्छी मांग है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार हैंडवर्क वाली सिल्क साड़ियों की बिक्री में करीब 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। - दीप वार्ष्णेय, साड़ी के थोक विक्रेता ।