Raja Mahendra Pratap Singh University: परिसर को 2027 में मिलेगा शैक्षणिक भवन 3 और अतिथि गृह, निर्माण जारी
15 अक्तूबर 2025 को आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शैक्षणिक भवन 3 व गेस्ट हाउस का शिलान्यास किया था। दोनों का निर्माण कार्य चल रहा है, जो 2027 में पूरा हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) परिसर में 24.66 करोड़ की लागत से शैक्षणिक भवन-3 और 9.66 करोड़ का एक गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य चल रहा है। इन दोनों की नींव बीते साल 2025 में 15 अक्तूबर को आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रखी थी।
शैक्षणिक भवन 3
विश्वविद्यालय परिसर में अब तक दो शैक्षणिक भवन का निर्माण पूरा हुआ था। जिसमें कक्षाएं भी शुरू हो गई थीं। 15 अक्तूबर 2025 को आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शैक्षणिक भवन 3 का शिलान्यास किया था। यूपी राज्य निर्माण निगम को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई। जून 2026 में निर्माण कार्य शुरू हुआ, जो नवंबर 2027 तक पूरा करना है।
यह भवन 2500 वर्ग मीटर में 2466.98 लाख यानी 24.66 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा। यह रकम विवि निधि से खर्च की जाएगी। आईआईटी कानपुर द्वारा शैक्षणिक भवन की ड्राइंग जांच की गई। इस भवन में 870 छात्र-छात्राओं के लिए 23 क्लास रूम बनेंगे। यह कक्षाएं ग्राउंड, प्रथम व द्वितीय तल पर होंगी। तीसरा शैक्षणिक भवन बनने से और भी कई पाठ्यक्रमों की पढ़ाई परिसर में शुरू हो सकेगी। अभी तक यहां फाउंडेशन का कार्य चला रहा है।
अतिथि गृह
अब तक परिसर में आने-जाने वाले अतिथियों के लिए कोई जगह नहीं थी। विश्वविद्यालय परिसर में अब एक अतिथि गृह का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। इसे यूपी राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड बना रही है। अतिथि गृह 966.65 लाख यानि 9.66 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा। अतिथि गृह का निर्माण कार्य 20 मार्च 2026 को शुरू हुआ, जो 19 सितंबर 2027 तक पूरा करना है। गेस्ट हाउस के बनने के बाद आगंतुक अतिथियों को परिसर में ही रूकने की सुविधा मिल सकेगी। अभी तक यहां भूतल की छत पड़ने का काम पूरा हो चुका है।
विश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक भवन-3 और एक अतिथि गृह का निर्माण हो रहा है। दोनों का काम 2027 वर्ष में पूरा हो जाएगा। शैक्षणिक भवन बनने से अन्य कोर्स में छात्र-छात्राएं अत्याधुनिक, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। अतिथि गृह बनने के बाद अतिथियों के लिए ठहरने की विधिवत व्यवस्था हो सकेगी।- प्रबुद्ध सिंह, कुलसचिव