फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   FDA raids cheese factories using refined chemicals

Aligarh: चंडौस में रिफाइंड-रसायनों से पनीर बनाने वाले ठिकानों पर एफडीए का छापा, 22 नमूने लिए, एक एफआईआर दर्ज

Sat, 11 Jul 2026 11:41 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 11 Jul 2026 11:41 AM IST
सार

एनसीआर में माल की सप्लाई देने वाले इन ठिकानों से भारी मात्रा में नकली-मिलावटी माल नष्ट कराया गया। एक डेयरी संचालक व कुछ अज्ञातों पर एफआईआर कराते हुए काफी माल थाने में रखवाया गया है। संचालक के बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
FDA raids cheese factories using refined chemicals
जांच करते एफडीए के अधिकारी - फोटो : विभाग

विस्तार

रिफाइड-रसायन व स्किम्ड दूध से नकली-मिलावटी पनीर बना रही चंडौस के गांव सुदेशपुर व शहजपुरा की आधा दर्जन डेरियों पर शुक्रवार को एफडीए की टीमों ने छापा मारा। एनसीआर में माल की सप्लाई देने वाले इन ठिकानों से भारी मात्रा में नकली-मिलावटी माल नष्ट कराया गया। लखनऊ, नोएडा और अलीगढ़ की संयुक्त टीमों ने यह कार्रवाई करते हुए कुल 22 नमूने लिए हैं। साथ में एक डेयरी संचालक व कुछ अज्ञातों पर एफआईआर कराते हुए काफी माल थाने में रखवाया गया है। संचालक के बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन



क्षेत्र के गांव सुदेशपुर व शहजपुरा में काफी समय से डेयरियां संचालित हैं, जिन पर नकली-मिलावटी माल बनने व अपने जिले के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर तक माल भेजे जाने की शिकायतें मिलती रहती हैं। कुछ समय पहले कार्रवाई के बाद से यहां काम बंद थे। मगर अब फिर से शुरू हो गए। इन्हीं शिकायतों के क्रम में शुक्रवार सुबह लखनऊ से आए सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय सर्वेश मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नोएडा मुकेश कुमार के साथ सुदेशपुर पहुंच गए।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे अलीगढ़ से खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, आशीष गंगवार, परमवीर सिंह, त्रिभुवन नारायण की टीम भी बुला ली गई। इस टीम ने बरकत अली की पनीर बनाने वाली डेयरी पर छापा मारा। यहां से 13 टीन रिफाइंड, पॉम ऑयल, 10 किलो रसायन पाउडर और एसेंस जब्त किए गए। 40 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर, 12 लीटर अंगूर का कल्चर, मिश्रित दूध और पनीर के भी नमूने लिए गए। इस निर्माणशाला से कुल नौ नमूने संग्रहीत किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

FDA raids cheese factories using refined chemicals
दूध-पनीर को गड्ढा खोदकर नष्ट कराती एफडीए की टीम - फोटो : वीडियो ग्रैब

अंगूर कल्चर से तैयार रसायन का इस्तेमाल दूध फाड़ने में किया जाता है। इस सभी माल को सील कर थाने में जमा कराया गया। यहां डेयरी संचालक बरकत अली के बेटे सिकंदर आजम को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया। वहीं कार्रवाई के दौरान कर्मचारी भाग गए। साथ में चार क्विंटल मिलावटी पनीर और ढाई हजार लीटर दूध नमूने लेने के बाद नष्ट कराया गया। इसके अलावा इस गांव में एक अन्य ठिकाने पर भी छापा मारा गया। दोनों जगह से कुल नौ नमूने लिए गए। यहां से टीम शहजपुरा पहुंची। जहां रूप कुमार शर्मा की डेयरी पर छापा मारा। 


साथ में चौधरी डेयरी, सिराज डेयरी, आर.के. डेयरी, चौहान डेयरी और कृष्णा डेयरी से भी नमूने लिए गए। इन डेयरियों से मिश्रित दूध, पनीर और स्किम्ड मिल्क पाउडर के कुल 13 नमूने संग्रहीत किए गए। इस तरह पूरी कार्रवाई में कुल 22 नमूने लिए गए। इस मामले में पकड़े गए आरोपी, लाइसेंसी डेयरी चालक व अन्य अज्ञातों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है।

इस कार्रवाई में कुल 22 नमूने लिए गए हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई तय होगी। एक डेयरी संचालक व अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मिलावट किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।-दीपक सिंह सहायक आयुक्त खाद्य विभाग अलीगढ़।
खाद्य विभाग की तहरीर पर आरोपी डेयरी संचालक के खिलाफ चंडौस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच चल रही है।-महेश कुमार सीओ गभाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed