फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras received 194 mm of rain in nine days

Hathras Weather: जनपद में नौ दिन में हुई 194 मिमी बारिश, उफने नाले, राजमार्ग पर हुआ जल भराव

Sat, 11 Jul 2026 12:09 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 11 Jul 2026 12:09 PM IST
सार

महीनों से नालों में जमी गाद व कचरे की समय पर सफाई नहीं होने के कारण बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान सादाबाद के जैतई मोड़ व एनएच पर अन्य कई जगह नाले उफान मारने लगे, जिससे हाईवे पर कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
Hathras received 194 mm of rain in nine days
सादाबाद में एनएच के नाले में भरा बारिश का पानी - फोटो : संवाद

विस्तार

जुलाई महीने की शुरुआत के साथ ही हाथरस जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। एक से 9 जुलाई तक जिले में 194 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले की चारों तहसीलों हाथरस, सासनी, सादाबाद और सिकंदराराऊ में लगातार हो रही बारिश ने जहां एक तरफ किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है।

विज्ञापन


जिला आपदा समन्वयक लेखराज ने बताया कि एडवांस्ड वेदर स्टेशन और ऑटोमेटिक रेन गेज के आंकड़ों के अनुसार इस महीने अब तक आठ जुलाई का दिन पूरे जिले के लिए सबसे ज्यादा बारिश वाला रहा। आठ जुलाई को जिले में इस सीजन की सबसे भारी बारिश दर्ज की गई
विज्ञापन


इस दिन अकेले सिकंदराराऊ तहसील में रिकॉर्ड 120 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो पूरे जिले में सबसे अधिक थी। इसके साथ ही सादाबाद तहसील में 78.6 और हाथरस तहसील में 71 एमएम बारिश ने चारों तरफ पानी-पानी कर दिया। सासनी में भी इस दिन 32.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। आठ जुलाई को जिले में वर्षा का कुल औसत स्तर 75.55 एमएम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार और सात जुलाई को भी झमाझम बरसे बदरा

  • 4 जुलाई : इस दिन भी जिले में अच्छी बारिश हुई। सादाबाद में 37.5 एमएम, सासनी में 36.4 एमएम, हाथरस में 35.1 एमएम और सिकंदराराऊ में 39 एमएम बारिश के साथ जिले का औसत 37.0 एमएम रहा।
  • 7 जुलाई : इस दिन सिकंदराराऊ में 31.4 एमएम और सासनी में 30 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि सादाबाद में 23.9 एमएम और हाथरस में 18.4 एमएम बारिश हुई।


नौ जुलाई को थमी रफ्तार, उमस बढ़ी
नौ जुलाई को मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी। नौ जुलाई को सासनी में 5.5 एमएम और सिकंदराराऊ में 5.1 एमएम बारिश हुई, जबकि हाथरस और सादाबाद में सिर्फ 1.1 एमएम और एक एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके चलते वातावरण में उमस एक बार फिर बढ़ गई है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एक बार फिर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

तेज बारिश में उफने नाले, राजमार्ग पर हुआ जल भराव

Hathras received 194 mm of rain in nine days
सादाबाद में आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर हुआ जलभराव - फोटो : संवाद

महीनों से नालों में जमी गाद व कचरे की समय पर सफाई नहीं होने के कारण बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान सादाबाद के जैतई मोड़ व एनएच पर अन्य कई जगह नाले उफान मारने लगे, जिससे हाईवे पर कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून शुरू होने से पहले नालों की नियमित सफाई कराई जानी चाहिए थी, लेकिन लापरवाही के चलते नालों में जमा गाद और कचरे ने पानी की निकासी रोक दी। परिणामस्वरूप बारिश का पानी नालों से बाहर निकलकर सड़क पर फैल गया और यातायात प्रभावित हुआ।

दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कतें उठानी पड़ीं। कई जगह वाहनों को धीमी गति से गुजरना पड़ा, जबकि पैदल राहगीरों को गंदे पानी के बीच होकर निकलना पड़ा। टोल मैनेजर अमित चौहान ने बताया कि नालों की सफाई का कार्य जारी है। विशेष रूप से आगरा रोड स्थित नालों की सफाई कराई जा रही है, ताकि जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed