सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Three died after a wall and a tree collapsed

आंधी-बारिश का कहर: दीवार-पेड़ गिरने से दो मासूमों समेत तीन की मौत, 10 बकरियां भी मृत, कई घायल

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 30 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार

सादाबाद व मुरसान में तेज आंधी-बारिश से दीवार व पेड़ गिरने से दो मासूम समेत तीन की मौत हो गई। 10 बकरियां भी मारी गईं। कई घायल भी हो गए।

Three died after a wall and a tree collapsed
दीवार गिरने से नेहा की मौत, पेड़ के नीचे दबने से खजान सिंह की मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

सादाबाद में 30 अप्रैल की शाम आई तेज आंधी और बारिश से क्षेत्र के गांव बिलारा में बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान की पुरानी दीवार गिरने से जयप्रकाश की 10 वर्षीय बेटी नेहा और पड़ोसी जितेंद्र के नौ वर्षीय बेटे मनीष की उसके मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि मुरसान में आंधी में टूटकर गिरे पेड़ के नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। हादसे से तीनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

Trending Videos


गांव बिलारा निवासी किसान जयप्रकाश उर्फ लल्लू पुत्र एदल सिंह के मकान का निर्माण कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा था। इस मकान के एक हिस्से की दीवार पुरानी है। बृहस्पतिवार को करीब शाम पांच बजे अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के दबाव को यह दीवार सहन नहीं कर सकी और देखते ही देखते भरभराकर गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय दीवार के पास जयप्रकाश की बेटी नेहा और पड़ोसी जितेंद्र का नौ बेटा मनीष खेल रहे थे। दीवार गिरने से दोनों बच्चे उसके मलबे में दब गए। नेहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मनीष को परिजन तत्काल उपचार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। 

इस घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित परिवारों से जानकारी लेकर रिपोर्ट तैयार की। 

प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि मौके पर राजस्व टीम को भेजकर जांच कराई गई है। पीड़ित परिवार को सहायता मुहैया कराई जाएगी। सादाबाद के गांव नगला जयलाल में एक मकान में झीने की दीवार अचानक जा गिरी। दीवार की चपेट में आकर नारायण सिंह घायल हो गए। 

इधर, मुरसान क्षेत्र के गांव बर्द्धवारी में खेत में बकरी चरा रहे खजान सिंह (52) के ऊपर आंधी में पेड़ गिर गया, जिससे वह उसके नीचे दब गए और उनकी मौत हो गई। 10 बकरियां भी मर गईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने उन्हें पेड़ के नीचे निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में जेसीबी बुलाकर पेड़ को हटवाकर उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खजान सिंह ने पत्नी के अलावा दो विवाहिता बेटे-बेटियों को बिलखते हुए छोड़ा है।

मुरसान क्षेत्र के ही गांव नगला बाबू में भी बृहस्पतिवार की शाम को आंधी में दीवार गिर गई। आसपास क्रिकेट खेल रहे विवेक (24), रोहित (22), मंजीत (22), काके (25) के अलावा वहां बैठे महाराज सिंह (45) इसके मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed