{"_id":"6a2b20ebf1f9f062470bacd8","slug":"to-avoid-hospital-queues-book-your-appointment-from-the-comfort-of-your-home-hathras-news-c-56-1-hts1004-149846-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अस्पताल की कतार से बचना है तो घर बैठे लगाएं नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अस्पताल की कतार से बचना है तो घर बैठे लगाएं नंबर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आप अगर जिला अस्पताल के डॉक्टरों से परामर्श लेने के लिए घंटों कतार में नहीं लगना चाहते तो ऑनलाइन ही समय (अपॉइंटमेंट) लिया जा सकता है। डिजिटल भारत अभियान के तहत घर बैठे ही सरकारी डॉक्टरों से अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा शुरू कर दी गई है। मरीज वेबसाइट और आभा एप के माध्यम से इसका लाभ ले सकते हैं। जिला अस्पताल के ईएनटी (नाक, कान, गला) और दंत रोग विभाग की ओपीडी सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है।
टोकन लेकर सीधे ओपीडी में पहुंचे
लखनऊ की कार्यशाला से लौटे डाॅ. केके शर्मा ने बताया कि मरीज अब वेबसाइट ओआरएस.जीओवी.इन पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। टोकन मिलने के बाद मरीज पर्चा काउंटर की बजाए, सीधे ओपीडी में पहुंचेंगे तथा टोकन नंबर बताएंगे। इसके अलावा आभा एप के जरिये जिला अस्पताल में क्यूआर कोड स्कैन कर आसानी से ऑनलाइन पर्चा बनाया जा सकता है। यदि पर्चे की हार्ड कॉपी भी चाहिए तो केवल टोकन नंबर बताना होगा।
लखनऊ में हुई कार्यशाला
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी व गतिशील बनाने के लिए बुधवार को राजधानी लखनऊ में एक उच्च स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डिप्टी सीएमओ डाॅ. आरएन सिंह व वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. केके शर्मा ने हिस्सा लिया था। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना और अस्पतालों में तकनीकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना है।