{"_id":"69b87042fd2b500c76091b4e","slug":"tree-fell-bypass-road-blocked-hathras-news-c-62-1-sali1024-104180-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पेड़ टूटकर गिरा, बाईपास मार्ग अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पेड़ टूटकर गिरा, बाईपास मार्ग अवरुद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन
कस्बा के बाईपास मार्ग पर रविवार रात एक विशाल पेड़ टूटकर हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। पेड़ का बड़ा हिस्सा सड़क पर गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इससे आवागमन प्रभावित रहा।
रात में इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कम होने के कारण स्थिति का पता सुबह चला। सुबह स्कूल बसों सहित अन्य वाहन पेड़ गिरने के कारण वहां से नहीं गुजर सके। कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉली खेत के रास्ते होकर निकल गए।
इसी दौरान डस्ट लेकर आए 22 टायर के ट्रक ने भी खेत के रास्ते से निकलने की कोशिश की, लेकिन अधिक वजन के कारण वह खेत में फंस गया। बिल्डिंग मैटेरियल के स्वामी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से पहले ट्रक का सामान खाली कराया और बाद में जेसीबी से उसे बाहर निकलवाया।
पेड़ गिरने के कारण कई स्कूल बसों और अन्य वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ा। वहीं, घटनास्थल पर बिजली विभाग की टीम करीब साढ़े नौ बजे पहुंची, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी गई।
Trending Videos