सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ultimatum: If there is no solution, we will lock the power stations

Hathras News: अल्टीमेटम..समाधान नहीं तो बिजलीघरों पर जड़ देंगे ताला

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Ultimatum: If there is no solution, we will lock the power stations
पक्की सराय में बिजली का बिल ज्यादा आने पर विरोध करतीं महिलाएं। - फोटो : samvad
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर के बढ़े हुए बिजली के बिल और बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ पक्की सराय के महिला मंडल ने बृहस्पतिवार को सासनी गेट बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन किया।
Trending Videos



महिलाओं ने उच्च अधिकारियों को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि 72 घंटे में समाधान नहीं हुआ तो सासनी गेट और पुराना हाथरस अड्डा बिजली घर पर ताला लगा दिया जाएगा। हाथरस अड्डे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने मुख्यमंत्री से मांग की कि स्मार्ट मीटर की आड़ में हो रही ‘लूट’ पर रोक लगाई जाए। मीडिया प्रवक्ता गौरव वार्ष्णेय ने बताया कि किसी का बिल 50,000 तो किसी का 70,000 रुपये तक आ रहा है, पहले 2-3 हजार रुपये ही आता था।



इस मौके पर अंजू यादव, पुनम, सुंदरी वर्मा, सावित्री, रुपाली, नो चांदी, कान्ती, मीरा, संतन, मोनी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने ‘स्मार्ट मीटर वापस लो’, ‘बिजली विभाग होश में आओ’ के नारे लगाए। ज्ञापन लेने कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे महिलाओं में और आक्रोश फैल गया।
प्रीपेड को पोस्टपेड करने की मांग : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने नवागत मुख्य अभियंता (विद्युत) अरविंद नायर से मुलाकात कर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया। प्रांतीय महामंत्री व महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी ने कहा कहा कि प्रीपेड को पोस्टपेड मीटर में बदला जाए।


वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमंतराम गांधी ने सुझाव दिया कि जहां राजस्व सही आ रहा है, वहां नए स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। वरिष्ठ मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि प्रीपेड बिलों में मिलने वाला 2 फीसदी डिस्काउंट कहीं दिखाई नहीं देता।
महामंत्री घनश्याम दास जैन ने एडीए कॉलोनी में चरमराई बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठाकर शीघ्र समाधान की मांग की। इस अवसर पर दीपक अग्रवाल कोरल, संयोग मित्तल, दाऊदयाल गुप्ता और नवीन राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed