सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dowry breaks relationships

आंकड़े दे रहे गवाही: दहेज की कुरीति से दम तोड़ रहे रिश्ते, रोजाना आ रहे चार मामले

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 17 Apr 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

हाथरस में बीते साढ़े तीन माह में दहेज उत्पीड़न के 55 मामले दर्ज हुए हैं। वर्ष 2025 में महिला थाने में 210 एफआईआर दर्ज हुई थीं, जबकि परिवार परामर्श केंद्र में 971 मामले पहुंचे थे, इनमें से 561 में समझौता करा दिया गया था।

Dowry breaks relationships
टूटते रिश्ते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दहेज जैसी कुरीति अभी खत्म नहीं हुई है। रिश्तों के टूटने और महिलाओं के उत्पीड़न की तस्वीरें बेहद डरावनी हैं। महिला थाने के आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि दहेज का दानव आज भी घर-घर में पैर पसारे हुए है। रोजाना तीन से चार महिलाएं अपनों के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत लेकर थाने की चौखट तक पहुंच रही हैं। बीते साढ़े तीन माह में दहेज उत्पीड़न के 55 मामले दर्ज हुए हैं। वर्ष 2025 में महिला थाने में 210 एफआईआर दर्ज हुई थीं, जबकि परिवार परामर्श केंद्र में 971 मामले पहुंचे थे, इनमें से 561 में समझौता करा दिया गया था।

Trending Videos

पारिवारिक मामलों में पहले काउंसिलिंग की जाती है। प्रयास रहता है कि परिवार न उजड़े। हर संभव कोशिश के बाद ही एफआईआर पंजीकृत की जाती है। पिछले वर्ष परिवार परामर्श केंद्र व महिला थाना ने अच्छा कार्य किया है तथा इस साल भी 60 से अधिक मामलों में सुलह कराई गई है।-रामानंद कुशवाहा, एएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बेटियां होने पर घर से निकाला
सहपऊ के गांव नगला पचौरी की रीना ने मंगलवार को महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 11 वर्ष पहले उनकी शादी आगरा के एत्मादौला क्षैत्र में हुई। अब तीन बेटियां हैं। रीना ने बताया कि शादी के बाद अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता था, लेकिन बेटियों के बाद उत्पीड़न बढ़ गया। बेटियों के पालन पोषण के लिए पांच लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर पति जितेंद्र यादव सहित सास-ससुर व देवर मारपीट कर मायके में छोड़ कर चल गए।

दहेज न मिलने पर करंट लगाया
सिकंदराराऊ के मऊ चिरायल की राखी के साथ उत्पीड़न की सारी हदें पार कर दीं गईं। युवती की मां रामश्री देवी ने बताया कि दिसंबर 2024 में उन्होंने बेटी की शादी मडराक अलीगढ़ के विकास से की थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि एक फरवरी को मारपीट कर जान से मारने की नीयत से करंट भी लगाया। इसके बाद उन्होंने बेटी को ससुराल नहीं भेजा और पुलिस में शिकायत की। रामश्री ने मंगलवार को महिला थाने में पति विकास के अलावा सास-ससुर व अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बहन का पक्ष लेने आए भाई को पीटा
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव बाद अठवरिया में ससुरालियों ने युवक व उसकी बहन को बेरहमी से पीटा। हसायन के रहने वाले सुनील कुमार ने बताया कि छह अप्रैल को उनकी बहन नीतू के साथ ससुरालियों ने मारपीट की थी। घटना की जानकारी पर वे ससुरालियों को समझाने नीतू के घर पहुंचे। आरोप है कि बहन के पति छोटू, ससुर राकेश कुमार, जेठ व सास ने मारपीट कर दी। सुनील का आरोप है कि उनके अलावा बहन नीतू तथा साथ आई दूसरी बहन जावित्री को पीटा। 14 अप्रैल को कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed