सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Under the Ujjwala Scheme as well, cylinders cannot be booked before 45 days.

Hathras News: उज्ज्वला योजना में भी 45 दिन से पहले बुक नहीं होगा सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 25 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Under the Ujjwala Scheme as well, cylinders cannot be booked before 45 days.
मोहनगंज ​स्थित एक गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
रसोई गैस की किल्लत के बीच कंपनियों ने नियमों में और सख्ती की है। अब उज्ज्वला योजना के तहत गैस पाने वाले उपभोक्ता 45 दिन के अंतराल से पहले दूसरी बुकिंग नहीं करा सकेंगे। अब तक यह समय सीमा 25 दिन निर्धारित थी। इस बदलाव से गरीब परिवारों की रसोई का प्रबंधन पूरी तरह डगमगा गया है।
Trending Videos




पिछले कुछ समय से एलपीजी की आपूर्ति के लिए जिले में मारामारी मची हुई है। ऐसे में कंपनियों ने खपत पर नियंत्रण और कालाबाजारी रोकने के नाम पर बुकिंग के दिनों में भारी इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उज्ज्वला योजना के तहत सिलिंडर की बुकिंग की समय सीमा में 20 दिन की बढ़ोतरी ने उन परिवारों की मुसीबत बढ़ा दी है, जिनका परिवार बड़ा है और महीने भर के भीतर ही सिलिंडर खत्म हो जाता है। गौरतलब है कि जिले में उज्ज्वला योजना के कुल 1.75 लाख कनेक्शनधारक हैं।




एक सिलिंडर मुश्किल से 25-30 दिन चलता है। पहले 25 दिन बाद बुकिंग हो जाती थी तो राहत रहती थी। अब कह रहे हैं कि डेढ़ महीने (45 दिन) से पहले बुकिंग नहीं होगी। अब बाकी के आधे महीने चूल्हा कैसे जलेगा।
-राधा शर्मा निवासी नयाबांस।









सरकार ने मुफ्त कनेक्शन तो दे दिया, लेकिन अब रिफिल मिलना मुश्किल हो गया है। 45 दिन का समय बहुत ज्यादा है। अगर सिलिंडर जल्दी खत्म हो गया तो ब्लैक में खरीदने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा।
-अनीता निवासी मुरसान गेट।







ग्रामीण उपभोक्ता 45 की जगह 35 दिन में कर सकेंगे बुकिंग
सरकार और तेल कंपनियों ने रसोई गैस की रिफिल की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य समय सीमा (बाध्यता) को घटा दिया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता भी 45 दिन के बजाय मात्र 35 दिन के अंतराल पर दूसरा सिलिंडर बुक करा सकेंगे। वहीं शहरी उपभोक्ताओं के लिए समय सीमा को बढ़ाते हुए 25 दिन से 35 दिन कर दिया गया है। अब सभी उपभोक्ता 35 दिन बाद ही बुकिंग कर सकेंगे।




ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह नियम लागू था कि एक बार सिलिंडर लेने के बाद उपभोक्ता कम से कम 45 दिनों तक दूसरी बुकिंग नहीं कर सकता था। अब उपभोक्ताओं को डेढ़ महीने का लंबा इंतजार नहीं करना होगा। शादियों या त्योहारों के सीजन में जब गैस की खपत बढ़ जाती है, तब यह 35 दिन वाला नियम काफी मददगार साबित होगा। इस कदम से कालाबाजारी पर रोक लगेगी, क्योंकि अब उपभोक्ता आधिकारिक रूप से जल्दी रिफिल प्राप्त कर सकेंगे।



स्थानीय गैस एजेंसियों ने भी इस बदलाव की पुष्टि की है। इसके लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव कर दिया गया है, जिससे अब 35 दिन पूरे होते ही उपभोक्ता का बुकिंग अनुरोध स्वीकार कर लिया जाएगा। इस निर्णय से जिले के हजारों ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत मिली है, जबकि शहरी उपभोक्ता 35 दिन के नियम से परेशान हैं।



अब ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 35 दिन में अपने सिलिंडर की बुकिंग कर सकेंगे। 45 दिन वाले नियम में बदलाव कर दिया गया है।
विपिन वार्ष्णेय, गैस एजेंसी संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed