सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Waterlogging at Hathras police station

Hathras News: उफनाया नाला, हाथरस कोतवाली में घुसा पानी, जनता और पुलिसकर्मी परेशान

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 06 Mar 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार

नाले की महीनों से सफाई नहीं हुई है। आए-दिन गंदगी के चलते नाले का पानी उफनकर सड़कों पर आ जाता है, जिससे कोतवाली के अलावा मोहनगंज में जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है।

Waterlogging at Hathras police station
हाथरस शहर कोतवाली में जलभराव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हाथरस शहर कोतवाली प्रांगण में होली पर जलभराव हो गया, जिससे कोतवाली में पहुंचने वाले आम लोग और पुलिस कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह स्थिति कोतवाली के निकट से गुजर रहे नाले के गंदगी से अटे होने के कारण पैदा हुई।

Trending Videos


गौरतलब है कि इस नाले की महीनों से सफाई नहीं हुई है। आए-दिन गंदगी के चलते नाले का पानी उफनकर सड़कों पर आ जाता है, जिससे कोतवाली के अलावा मोहनगंज में जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार नगर पालिका में शिकायत की है। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह का कहना है कि नालों की सफाई कराई जा रही है। नया ड्रेनेज सिस्टम बनाने पर भी विचार चल रहा हे, जिससे जलभराव की समस्या दूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed