सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   organization land sold by posing as a fake bishop

Hathras: फर्जी बिशप बन बेची संस्था की जमीन, अब दे रहा धमकी, काॅन्वेंट स्कूल प्रधानाचार्य ने दर्ज कराई रिपोर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 06 Mar 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोप है कि आरोपी ने फर्जी हस्ताक्षर कर स्वयं को बिशप घोषित करा लिया और संस्था की भूमि का अवैध रूप से विक्रय कर दिया। आरोपी द्वारा पीड़िता और उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।

organization land sold by posing as a fake bishop
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एक स्कूल की प्रधानाचार्य ने आजमगढ़ के व्यक्ति पर धोखाधड़ी से बिशप बनकर संस्था की जमीन बेचने को आरोप लगाया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि जब उसे संस्था से निकाल दिया गया तो आरोपी अब परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। घटना से पूरा परिवार दहशत में है।

Trending Videos


हाथरस में अलीगढ़ रोड के चर्च कंपाउंड निवासी सुचेता जान ने आजमगढ़ के गजेंद्र पट्टी अजगरा निवासी अखिलेश सिंह के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह काॅन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य हैं। उनके ससुर जेटी जाॅन ने अखिलेश को डायोसिस ट्रस्ट एसोसिएशन, लखनऊ में अस्थायी रूप से नियुक्त किया था। आरोप है कि अखिलेश ने उनके ससुर के फर्जी हस्ताक्षर कर स्वयं को बिशप घोषित कर दिया और संस्था की वाराणसी स्थित भूमि का अवैध रूप से विक्रय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले का खुलासा होने पर अखिलेश सिंह को पद से बर्खास्त कर दिया गया था। आरोप है कि इसके बाद से ही आरोपी द्वारा पीड़िता और उनके परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। सुचेता ने बताया कि 20 अगस्त 2025 से आरोपी अज्ञात मोबाइल नंबरों से फोन कर उन्हें, उनके ससुर और नाबालिग पुत्र को जान से मारने की धमकियां दे रहा है।

आरोप है कि 30 जनवरी 2026 को आरोपी ने उनके नाबालिग पुत्र 'सैम जाेन' को डराने के उद्देश्य से एक नोटिस भेजा। आरोपी अपने प्रभावशाली संबंधों का हवाला देकर उन्हें डरा रहा है और उनके निवास स्थान पर अज्ञात व्यक्तियों को भेजकर दहशत फैला रहा है। एसएचओ हाथरस गेट नितिन कसाना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रकरण में गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed