सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two reports filed against RSP national president Pankaj Dhawaraiya

Hathras News: 26 दिन से धरने पर पंकज धवरैया, पीएम का पिंड दान करने-अवैध कब्जे के आरोप में दो रिपोर्ट दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 06 Mar 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार

आरएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया पर पीएम का पिंड दान करने के मामले में कोतवाली सदर में एफआईआर दर्ज कराई है। आगरा रोड स्थित हरिआई अस्पताल के परिसर में टिनशेड डालकर अवैध कब्जा करने के मामले में दूसरी रिपोर्ट दर्ज हुई है।

Two reports filed against RSP national president Pankaj Dhawaraiya
कंचन नगर में धरने पर बैठे आरएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

यूजीसी के नए नियम व एससी-एसटी कानून को वापस लिए जाने की मांग लेकर एक माह से कंचन नगर में धरने पर बैठे आरएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उनके खिलाफ प्रधानमंत्री का पिंड दान करने तथा हरिआई अस्पताल में अवैध कब्जा करने के आरोप में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज हो गई हैं। इससे पहले ऑडियो वायरल होने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

Trending Videos


पिंड दान करने के मामले में माहेश्वरी कॉलोनी निवासी मिथुन चौधरी ने कोतवाली सदर में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पंकज के अलावा उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ यह रिपोर्ट कराई है। मिथुन का आरोप है कि पंकज धवरैया लगातार ऐसे वक्तव्य दे रहे हैं, जिससे भारतीय संविधान को खतरा है। देश की एकता व अखंडता को तोड़ने का कृत्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथुन ने कहा कि उनके द्वारा सवर्ण समाज को अन्य समाज के खिलाफ भड़काया जा रहा है। यही नहीं एक मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छाया चित्र को प्रतीकात्मक मानकर दाह संस्कार व पिंड दान जैसा घृणित कृत्य किया गया, जिससे जन भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में आई ऑडियो रिकॉर्डिंग से धरने की मंशा साफ पता चलती है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

शिकायत मिलने पर दोनों एफआइआर दर्ज की गई हैं। कानून के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। दोनों ही प्रकरण में जांच की जा रही है।-योगेंद्र कृष्ण नारायण, सीओ सिटी


अस्पताल में किया अवैध कब्जा
आगरा रोड स्थित हरिआई अस्पताल के परिसर में टिनशेड डालकर अवैध कब्जा करने के मामले में लेखपाल राघवेंद्र सिंह ने पंकज के खिलाफ कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह शिकायत एसडीएम को मिली थी, जिसकी जांच एसडीएम सदर ने कराई थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर लेखपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। लेखपाल ने बताया कि अस्पताल परिसर में पंकज ने टिनशेड डालकर गेट लगाकर एक कमरा बना लिया है, जिसमें पशु रखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed