{"_id":"69e768b32df72163d3075d5d","slug":"wheat-procurement-started-at-purdilnagar-purchasing-center-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: पुरदिलनगर क्रय केंद्र पर शुरू हुई गेहूं खरीद, बोरों की कमी हुई दूर, देर शाम तक खरीदा गया 150 क्विंटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: पुरदिलनगर क्रय केंद्र पर शुरू हुई गेहूं खरीद, बोरों की कमी हुई दूर, देर शाम तक खरीदा गया 150 क्विंटल
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 21 Apr 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार
पुरदिलनगर स्थित क्रय केंद्र पर पिछले तीन दिनों से सन्नाटा पसरा हुआ था। किसान अपनी उपज लेकर केंद्र पर पहुंच तो रहे थे, लेकिन बोरों की उपलब्धता न होने की बात कहकर उन्हें लौटाया जा रहा था।
पुरदिलनगर क्रय केंद्र पर शुरू हुई गेहूं की खरीद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
हाथरस में कस्बा पुरदिलनगर के क्रय केंद्र पर पिछले तीन दिनों से बोरे (बारदाना) न होने के कारण बंद पड़ी गेहूं की खरीद 20 अप्रैल को दोबारा शुरू हो गई। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद आनन-फानन केंद्र पर बोरों की कमी दूर कराई गई, जिसके बाद यहां खरीद शुरू हो गई।
Trending Videos
पुरदिलनगर स्थित क्रय केंद्र पर पिछले तीन दिनों से सन्नाटा पसरा हुआ था। किसान अपनी उपज लेकर केंद्र पर पहुंच तो रहे थे, लेकिन बोरों की उपलब्धता न होने की बात कहकर उन्हें लौटाया जा रहा था या इंतजार करने को कहा जा रहा था। इस अव्यवस्था के कारण किसान बेहद परेशान थे और उनकी फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
खबर का संज्ञान लेते हुए विभाग ने आनन-फानन केंद्र पर बोरों की रवानगी सुनिश्चित की। सोमवार की सुबह जैसे ही केंद्र पर बोरे पहुंचे, खरीद सुचारू कर दी गई। सोमवार को केंद्र पर खासी चहल-पहल देखी गई। तौल शुरू होते ही देर शाम तक कुल 150 क्विंटल गेहूं की खरीद दर्ज की गई। क्रय केंद्र प्रभारी गौरव चौधरी ने बताया कि बताया कि अब पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध हैं और किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

कमेंट
कमेंट X