{"_id":"6a7792b8f1222659cb0979a3","slug":"woman-molested-after-being-taken-to-cremation-ground-under-the-pretext-of-an-exorcism-ritual-hathras-news-c-56-1-hts1004-152534-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: झाड़-फूंक के बहाने महिला को श्मशान ले जाकर की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: झाड़-फूंक के बहाने महिला को श्मशान ले जाकर की छेड़खानी
Sun, 09 Aug 2026 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र में झाड़-फूंक के नाम पर एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बीमार महिला को स्वस्थ करने का आश्वासन देकर जलेसर के तीन तांत्रिक उसे श्मशान ले गए और वहां उससे गलत हरकत की। महिला की शिकायत पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
महिला ने बताया कि वह कुछ दिन पहले हाथरस जंक्शन में मायके में घूमने आई थी। अक्सर तबीयत खराब रहने पर उसने कई जगह इलाज कराया, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद उसके पिता के कहने पर दो तांत्रिकों से झाड़-फूंक कराई, जिससे भी राहत नहीं मिली।
महिला ने बताया कि पांच अगस्त को जलेसर घंटाघर के पास, सराय खान मोहल्ला निवासी तीन तांत्रिक अजय, विष्णु और एक अज्ञात उसके घर आए। इन लोगों ने कहा कि श्मशान चलकर क्रिया करनी होगी, जिसके बाद बीमारी से छुटकारा मिल जाएगा। श्मशान पहुंचते ही तांत्रिकों ने पति को प्रेतों का डर दिखाकर काफी दूर खड़ा कर दिया और महिला को श्मशान में ले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि तीनों ने अकेला पाकर उसके साथ गलत हरकत करना शुरू कर दिया। महिला ने शोर मचा दिया। परिवार व गांव के अन्य लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। सीओ अमित पाठक ने बताया कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।