{"_id":"6a7724b4a16af3a37a0d0c6c","slug":"aadhar-related-work-at-the-main-post-office-on-sunday-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aadhar Card: डाक विभाग ने शुरू की विशेष पहल, रविवार को भी मुख्य डाकघर में होगा आधार संबंधी कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aadhar Card: डाक विभाग ने शुरू की विशेष पहल, रविवार को भी मुख्य डाकघर में होगा आधार संबंधी कार्य
Sat, 08 Aug 2026 06:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:14 PM IST
सार
वरिष्ठ अधीक्षक के आदेश पर रविवार को आधार केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। लोग रविवार की सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक डाकघर पहुंचकर आधार से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के मुख्य डाकघर में रविवार को भी आधार सेवा केंद्र खुला रहेगा। डाक विभाग की ओर से यह विशेष पहल कामकाजी लोगों, छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और परिवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है, जिन्हें नियमित कार्य दिवस में आधार केंद्र पहुंचने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
पोस्टमास्टर मुख्य डाकघर मनोज कुमार राजपूत ने बताया कि वरिष्ठ अधीक्षक विनय कुमार के आदेश पर रविवार को आधार केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। लोग रविवार की सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक डाकघर पहुंचकर आधार से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
इनमें नए नामांकन के साथ बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट तथा जनसांख्यिकीय अपडेट जैसे नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ई-मेल लिंक कराने की सुविधा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नए आधार नामांकन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। बताया कि जनसांख्यिकीय अपडेट के लिए 75 रुपये और बायोमीट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन