{"_id":"6a76d5ef6e9ee22f43004d12","slug":"water-filled-in-the-street-of-village-baghana-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घरों के आगे भरा पानी, बीमारियों के डर से बच्चों का छूट गया स्कूल, मकानो में घुस रहे जहरीले कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घरों के आगे भरा पानी, बीमारियों के डर से बच्चों का छूट गया स्कूल, मकानो में घुस रहे जहरीले कीड़े
Sat, 08 Aug 2026 12:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:39 PM IST
सार
ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से पोखर की सफाई नहीं होने के कारण जलभराव की यह स्थिति पैदा हुई। इस गंभीर समस्या पर कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
गांव बघना में गंदे पानी से गुजरते बच्चे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदपा के गांव बघना में घरों के आगे जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार पोखर ओवरफ्लो होने से गली ही पोखर बन गई है। एक माह से जलभराव है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बाधित हो गई है। संक्रमण फैलने और बीमारियों के डर से उन्होंने बच्चों को स्कूल भेजना ही बंद कर दिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण घरों में सांप, बिच्छू आदि घुस रहे हैं। गंदा पानी भरे रहने से मच्छरों की भरमार है, जिससे ग्रामीणों के साथ ही पशुओं में भी बीमारियां फैलने लगी हैं। इसी गंदे पानी से होकर निकलने पर छात्र-छात्राओं सहित कई लोगों के पैरों में इन्फेक्शन हो चुका है। दो बच्चे बीमार पड़ चुके हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से पोखर की सफाई नहीं होने के कारण जलभराव की यह स्थिति पैदा हुई। इस गंभीर समस्या पर कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो वह डीएम आवास के सामने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे। वहीं एकजुट होकर आगामी चुनाव में वोट न डालने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन