फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roadways bus collides with bike, youth dies

Hathras Accident: मिट्टी भरी बोरी से टकराई बाइक, फिर रोडवेज बस ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Sat, 08 Aug 2026 03:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 08 Aug 2026 03:29 PM IST
सार

बाइक सड़क किनारे रखी मिट्टी से भरी बोरी से टकराकर अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान सामने से गलत साइड में आई खुर्जा डिपो की तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इससे रामकिशन दूर जाकर गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Roadways bus collides with bike, youth dies
हादसे के बाद मौके पर खड़ी बस - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदपा के बिसाना स्थित पौधशाला के पास शुक्रवार की शाम सड़क किनारे मिट्टी से भरी बोरी से टकराकर बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान सामने से आई रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस से रवाना करने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


सादाबाद के गांव कुंजलपुर के रहने वाले रामकिशन (44) कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदार थे। शाम करीब 5:30 बजे वह बाइक से सादाबाद लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सड़क किनारे रखी मिट्टी से भरी बोरी से टकराकर अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान सामने से गलत साइड में आई खुर्जा डिपो की तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इससे रामकिशन दूर जाकर गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद थोड़ा आगे जाकर बस रोककर चालक भाग निकला।
विज्ञापन


मौके पर एकत्र लोगों की सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंच गए। काफी देर बाद शव की पहचान हो सकी। खबर मिलते ही रोत बिलखते हुए परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed