सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Yagna performed for the purification of the intellect of the officials

Hathras News: अधिकारियों की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 12 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Yagna performed for the purification of the intellect of the officials
ब्लॉक में अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन करते रोजगार सेवक। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
विकास खंड सासनी में कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों ने बुधवार को अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया। रोजगार सेवक पिछले 30 महीनों से मानदेय नहीं मिलने से नाराज हैं।
Trending Videos



रोजगार सेवकों का कहना है कि विकास खंड के लक्ष्यों की पूर्ति में पूर्ण योगदान देते हुए लक्ष्य की पूर्ति की गई है। उन्होंने विभागीय कार्यों के अतिरिक्त क्रॉप सर्वे सहित अन्य कार्यों में अपना पूर्ण योगदान दिया है, लेकिन विभागीय शिथिलता के कारण उन्हें मानदेय नहीं मिला है। ईपीएफ की देयता भी काफी समय से लंबित है। बिना मानदेय के उन्हें आर्थिक जरूरतें पूरी करने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोजगार सेवकों का कहना है कि उन्होंने 23 फरवरी को आयुक्त रोजगार गारंटी से व्यक्तिगत मिलकर स्थितियों की गंभीरता से अवगत कराया, लेकिन जिला व विकास खंड पर तैनात अधिकारियों ने शासनादेश को मानने से साफ इन्कार कर दिया। मौके पर दिनेश कुमार, विनोद कुमार, जसवंत सिंह आजाद, विमल कुमार, गगन कुमार, मनीष कुमार, मधु सेंगर, भारती शर्मा, ललित कुमार, राजेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed