फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   young man harassing a girl

Hathras: कॉलेज जाते समय पीछा कर फब्तियां कसकर छेड़छाड़, निकाह करने का बना रहा दबाव, डर के साये में युवती

Thu, 20 Aug 2026 01:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 20 Aug 2026 01:17 PM IST
सार

पिता के मुताबिक उनकी बेटी जब कॉलेज या बाजार जाती थी तो शादिक उर्फ मोवीन उसका पीछा करता था। आरोप है कि रास्ते में फब्तियां कसकर छेड़छाड़ भी करता था। 16 अगस्त को भी युवक ने रास्ते में बेटी को रोक लिया और उस पर निकाह करने का दबाव बनाया।

विज्ञापन
young man harassing a girl
युवती से छेड़छाड़ - फोटो : एआई

विस्तार

कॉलेज और बाजार जाने के दौरान 21 वर्षीय युवती का पीछा करने, छेड़छाड़ और निकाह के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। युवती के सभासद पिता की तहरीर पर कोतवाली सदर पुलिस ने एटा के मारहरा निवासी युवक और उसके जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पिता का आरोप है कि बेटी लगातार परेशान किए जाने से डर गई है और अब घर से बाहर निकलने में भी घबरा रही है। 

विज्ञापन


पिता के मुताबिक उनकी बेटी जब कॉलेज या बाजार जाती थी तो शादिक उर्फ मोवीन उसका पीछा करता था। आरोप है कि रास्ते में फब्तियां कसकर छेड़छाड़ भी करता था। 16 अगस्त को भी युवक ने रास्ते में बेटी को रोक लिया और उस पर निकाह करने का दबाव बनाया। युवती किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता का कहना है कि बेटी काफी समय से युवक की हरकतों से परेशान थी, लेकिन डर के कारण उसने पहले किसी को नहीं बताया। घटना के बाद वह इतनी सहम गई कि घर से बाहर निकलने से भी डरने लगी।
विज्ञापन


शिकायत करने जीजा के घर पहुंचे तो धमकाने का आरोप
पिता के अनुसार आरोपी युवक मोहल्ला नवीपुर खुर्द में अपने जीजा अंसार के यहां रह रहा है। वह मामले की शिकायत लेकर अंसार के घर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां अंसार ने मामले को समझने के बजाय उनके साथ गाली-गलौज की और धमकाया। विवाद बढ़ने और मारपीट की नौबत आने पर वह वहां से लौट आए और बाद में कोतवाली सदर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शादिक उर्फ मोवीन और अंसार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - हिमांशु माथुर, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed