{"_id":"69f3b95d1f4240f58d06356f","slug":"youngster-died-due-to-collision-with-an-unknown-vehicle-hathras-news-c-56-1-sali1016-147921-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 01 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
विज्ञापन
गांव नगला मोहन कुरसंडा निवासी 22 वर्षीय रामकुमार की हादसे में मौत हो गई। वह एक शादी समारोह से लौटकर जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हतीसा के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
रामकुमार पुत्र रमेश चंद्र बुधवार शाम अपने दो दोस्तों के साथ दयानतपुर गांव में एक शादी समारोह में गए थे। परिजनों ने उन्हें रात में बाहर जाने से मना किया था, लेकिन वह जिद कर घर से निकल गया।
बताते हैं कि शादी समारोह में दोस्तों को छोड़ने के बाद रामकुमार अपनी बुआ के गांव भीमगांव मांट, मथुरा में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। जैसे ही वह हतीसा के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे तेज टक्कर मार दी। उनकी मौत के बाद माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। संवाद
Trending Videos