सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Youth dies after being hit by a train.

Hathras News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a train.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन में गांव हाजीपुर के निकट ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। गांव पुन्नेर निवासी आस मोहम्मद (32) बृहस्पतिवार की दोपहर बिना बताए घर से निकल गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस के जरिये परिजनों को सूचना मिली कि ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मृत्यु हो गई है। जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। आस मोहम्मद मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गया है, जिनमें दो बेटे एक बेटी है। एसओ ललित शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका है, लेकिन परिजनों ने अभी पुष्टि नहीं की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed