{"_id":"6a3403573e78688c0309db80","slug":"youths-posing-as-gas-agency-employees-took-away-cylinder-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गैस एजेंसी का कर्मी बनकर आए युवक, महिला को झांस दे सिलिंडर लेकर हुए नौ दो ग्यारह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गैस एजेंसी का कर्मी बनकर आए युवक, महिला को झांस दे सिलिंडर लेकर हुए नौ दो ग्यारह
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 18 Jun 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार
दो युवक बाइक महिला के घर पहुंचे। दोनों ने चेहरा ढंक रखा था। युवकों ने गैस एजेंसी का कर्मी बनकर उनसे कहा कि हाल ही में उन्होंने जो गैस सिलिंडर भरवाया है, वह एक्सपायर हो चुका है। इसलिए अब उसको एजेंसी में जमा करना होगा, जिसके बाद नया सिलेंडर मिल जाएगा। युवक सिलिंडर लेकर भाग गए।
सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिसावर ग्राम पंचायत के गांव खमानीगढ़ी में गैस एजेंसी के कर्मचारी बनकर आए दो युवकों ने एक महिला को झांसा देकर गैस सिलिंडर ले लिया और भाग गए।
गांव निवासी पीड़िता शबनम पत्नी नईम खान ने बताया कि 18 जून सुबह 10 बजे दो युवक बाइक से उनके घर पहुंचे। दोनों ने चेहरा ढंक रखा था। युवकों ने गैस एजेंसी का कर्मी बनकर उनसे कहा कि हाल ही में उन्होंने जो गैस सिलिंडर भरवाया है, वह एक्सपायर हो चुका है। इसलिए अब उसको एजेंसी में जमा करना होगा, जिसके बाद नया सिलेंडर मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के अनुसार युवकों ने किसी अन्य को फोन कर उनके पति का नाम लिया और कहा कि नईम भाई हम आपका सिलिंडर ले जा रहे हैं। इसके बाद वे गैस सिलिंडर अपने साथ लेकर चले गए। कुछ देर बाद जब शबनम ने पति को पूरी बात बताई तो उन्हें ठगी का पता चला। नईम ने युवकों की तलाश की, लेकिन तब तक वे भाग चुके थे। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों से अपील की जा रही है कि किसी भी व्यक्ति को बिना पहचान किए गैस सिलिंडर न दें।