CM Yogi Aligarh Visit Live: सीएम योगी पहुंचे अलीगढ़, हूटर्स की आने लगी आवाज, शहर समझ गया-आ गए सरकार
{"_id":"6a38be919f59385aff02d228","slug":"cm-yogi-adityanath-aligarh-visit-live-update-2026-06-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Aligarh Visit Live: सीएम योगी पहुंचे अलीगढ़, हूटर्स की आने लगी आवाज, शहर समझ गया-आ गए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
CM Yogi Adityanath Aligarh Visit: यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आज अलीगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा बहुत महत्वपूर्ण है। 393 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण के साथ उनके दौरे की पल-पल की अपडेट यहां देखें...
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
02:38 PM, 22-Jun-2026
दोपहर के भोजन उपरांत सीएम योगी का काफिला पहुंचेगा कलेक्ट्रेट
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी परिसर में निरीक्षण के बाद दोपहर का भोजन करेंगे। वहां से वह आईटीएम हेलीपैड से एएमयू विश्वविद्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से उनका काफिला कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचेगा। वहां पर अलीगढ़ मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों और नई कार्ययोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक होगी। इसी बैठक में 5150 करोड़ रुपये के नए प्रस्ताव सीएम के सामने रखे जाएंगे। उसके बाद जनपदीय विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की हाई-लेवल समीक्षा बैठक होगी। बैठकों के बाद सीएम योगी नुमाइश मैदान पर अलीगढ़ सदर, कोल विधानसभाओं और नगर निगम के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वहीं पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद सीएम सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
01:59 PM, 22-Jun-2026
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर आईटीएम पर उतरा, वहां से उनका काफिला राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पहुंचा। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री के आगमन पर जनप्रतिनिधियों, विश्वविद्यालय प्रशासन और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सभागार में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे।
01:55 PM, 22-Jun-2026
डीएम कार्यालय को फूलों से सजाया गया, पहुंचने लगे भाजपा नेता
डीएम कार्यालय सजाया गया
- फोटो : अमर उजाला
01:49 PM, 22-Jun-2026
बहुजन विद्यार्थी एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन कुमार को पुलिस ने किया नजरबंद
बहुजन विद्यार्थी एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन कुमार
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रहे बहुजन विद्यार्थी एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन कुमार को सोमवार को पुलिस ने उनके गांव अमरौली स्थित आवास पर नजरबंद कर लिया। बताया गया कि गगन कुमार मुख्यमंत्री से मिलकर छात्रों की समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखना चाहते थे। इससे पहले ही पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया। संगठन ने इसे छात्रों की आवाज दबाने की कार्रवाई बताते हुए विरोध जताया है।
01:29 PM, 22-Jun-2026
भाकियू टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष किए नजर बंद
भाकियू टिकैत के युवा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नजर बंद
- फोटो : स्वयं
अलीगढ़ में भाकियू टिकैत के युवा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह को गंगीरी के गांव बिलोना आवास पर पुलिस ने नजर बंद कर दिया है। साथ में सतीश यादव, पंकज यादव, रिंकू यादव, हरी किशन यादव, सुरेश चंद्र यादव, बादाम सिंह मौजूद हैं।
01:13 PM, 22-Jun-2026
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय को सुरक्षा कर्मियों ने घेरा, सीएम के आने का इंतजार
सीएम योगी आदित्यनाथ आज सबसे पहले राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यूनिवर्सिटी परिसर को सुरक्षा कर्मियों ने घेर लिया है। सभी को सीएम के आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:10 PM, 22-Jun-2026
पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद
कमिश्नर संगीता सिंह जायजा लेते हुए
- फोटो : स्वयं
अलीगढ़ मंडलायुक्त, डीआईजी ने एसएसपी के साथ जनपद अलीगढ़ में सीएम योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सुदृढ़ सुरक्षा का जायजा लिया एवं ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#मंडलायुक्त, #DIGRangeAligarh द्वारा SSP_AIH के साथ जनपद अलीगढ़ में प्रस्तावित #VVIP कार्यक्रम के दृष्टिगत सुदृढ़ सुरक्षा का जायजा लिया एवं ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #UPPolice pic.twitter.com/a6PO1OmgJs
— DIG Range Aligarh (@rangealigarh) June 22, 2026
01:01 PM, 22-Jun-2026
योगी के बाद पीएम के दौरों की शुरुआत के भी संकेत
झांसी के बाद अलीगढ़ में योगी का दौरा इस दिशा में भी संकेत दे रहा है कि यूपी में अब इनके बाद पीएम के दौरे शुरू होंगे। जिसमें वे अलीगढ़ व झांसी भी जाएंगे और दोनों जगहों से यूपी चुनाव के लिए संदेश देंगे। जानकारों की मानें तो योगी के दौरे के कुछ दिन में ही पीएम का दौरा तय हो जाएगा।
समूचे विपक्ष की इस दौरे पर तगड़ी नजर
कल्याण सिंह के बाद यूपी में भाजपा का दूसरा हिंदुत्व चेहरा बने योगी सोमवार को आकर क्या बोलेंगे? इस पर सभी विपक्षी दलों की निगाहें रहेंगी, लेकिन राजनीतिक जानकार मानते हैं कि सरकारी समीक्षा, विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण और जनसभा में उनका तीखा भाषण मिलकर प्रदेश चुनाव का शंखनाद करेगा और पश्चिमी पर गहरा असर डालेगा। इतिहास गवाह रहा है कि अलीगढ़ से जब जब उन्होंने चुनावी संदेश दिया है, तब तक उनके केंद्र में पिछड़ों व अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दे रहे हैं और हिंदुत्व को तगड़ी धार धरने का प्रयास किया है। इसके अलावा रात्रि प्रवास से लेकर सुबह वापस जाने तक वे प्रबुद्धजनों, विचार परिवार के लोगों से मिलकर यहां की मौजूदा नब्ज टटोलेंगे।

12:57 PM, 22-Jun-2026
पीडीए पर प्रहार के लिए कल्याण के गढ़ से योगी का चुनावी शंखनाद
झांसी के बाद अलीगढ़ में सीएम योगी के प्रवास के बड़े सियासी मायने हैं। खुद योगी यूपी मिशन 2027 के मैदान में कप्तान की भूमिका में हैं। एक तरफ हैट्रिक के लिए योगी प्रयासरत हैं। दूसरी ओर 2024 लोकसभा में सपा यूपी में भाजपा को तगड़ा झटका दे चुकी है। इस बार सपा ने पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक यानी पीडीए फार्मूला और आक्रामक बनाया है जिसकी काट के लिए प्रदेश में भाजपा के पहले हिंदुत्व चेहरे और पिछड़ों के नेता कल्याण सिंह के गढ़ से सीएम योगी बड़ा संदेश देकर चुनावी शंखनाद करेंगे। कल्याण सिंह की जन्म व कर्मस्थली होने के नाते अलीगढ़ पश्चिमी यूपी का सियासी केंद्र भी है। यहां से वे पश्चिम बंगाल की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं को तीसरी बार यूपी फतह के लिए तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
बात अगर अलीगढ़ से पहले झांसी में प्रवास की करें तो बुंदेलखंड के सियासी केंद्र झांसी और बुंदेलखंड पर भी कल्याण सिंह का गहरा प्रभाव था और आज उनके परिवार का भी है। लोध बहुल झांसी में प्रवास के बाद उनका अगला पड़ाव कल्याण के गढ़ में है। पहले उन्होंने पीडीए फार्मूला की काट पर झांसी में धार धरकर बुंदेलखंड की नब्ज टटोलने का प्रयास किया। अब वे अलीगढ़ आकर ब्रज मंडल के अलावा पूरे पश्चिमी यूपी की कमजोरियां टटोलने का प्रयास करेंगे। चूंकि 2024 लोक सभा चुनाव में सपा के पीडीए फार्मूला ने यूपी में भाजपा को खासा नुकसान पहुंचाया जिसमें अलीगढ़ किसी तरह हारते-हारते जीत गए, मगर पश्चिम के कई जिलों में खासा नुकसान हुआ। पश्चिम की हारी सीटों में एटा, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, संभल, कैराना, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर शामिल हैं। ये सभी जिले पिछड़ी, दलित व अल्पसंख्यक बहुल माने जाते हैं। अलीगढ़ से पिछड़ों व अल्पसंख्यकों को लेकर दिया गया संदेश हमेशा दूर तक जाता है। इसलिए भी यह दौरा बेहद मायने रख रहा है।

12:52 PM, 22-Jun-2026
सीएम के सामने रखे जाएंगे अलीगढ़ मंडल के 5150 करोड़ के 1499 विकास कार्यों के प्रस्ताव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जून को अलीगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे नुमाइश मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और अलीगढ़ मंडल के विकास को नई रफ्तार देंगे। इस दौरान लोक निर्माण विभाग की ओर से मंडल में 5150 करोड़ रुपये की लागत वाले 1499 निर्माण कार्यों के प्रस्ताव उनके समक्ष विचार-विमर्श के लिए रखे जाएंगे।
मुख्यमंत्री पीडब्ल्यूडी के आला अधिकारियों, मंडल के सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक कर इन प्रस्तावों पर मुहर लगाएंगे। इसके साथ ही वे कोल और शहर विधानसभा क्षेत्र में 50 करोड़ रुपये से कम लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और नए प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास भी करेंगे।
अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों के लिए 5150 करोड़ों रुपये के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। अलीगढ़ जिले में 2256 करोड़ रुपये की लागत के 573 निर्माण कार्यों के प्रस्ताव हैं। हाथरस जिले में 1132 करोड़ रुपये की लागत के 370 निर्माण कार्यों के प्रस्ताव हैं। एटा जिले में 1320 करोड़ रुपये की लागत के 238 निर्माण कार्यों के प्रस्ताव हैं, जबकि कासगंज जिले में 442 करोड़ रुपये की लागत के 273 निर्माण कार्यों के प्रस्ताव हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन