Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kangra News
›
Kangra: People take to the streets to protest the closure of the science stream at Naura and Thural colleges; rally held in Dhira
{"_id":"6a38fd957e6107be9f07b231","slug":"video-kangra-people-take-to-the-streets-to-protest-the-closure-of-the-science-stream-at-naura-and-thural-colleges-rally-held-in-dhira-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: नौरा-थुरल कॉलेजों में साइंस संकाय बंद करने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, धीरा में रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: नौरा-थुरल कॉलेजों में साइंस संकाय बंद करने के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, धीरा में रैली
Ankesh Dogra
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:47 PM IST
Link Copied
राजकीय महाविद्यालय नौरा और राजकीय महाविद्यालय थुरल में विज्ञान संकाय की कक्षाएं बंद करने के निर्णय के विरोध में सोमवार को सुलह विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने धीरा में आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम धीरा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजते हुए सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की। रैली का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुलह के विधायक विपिन परमार ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के फैसले आम लोगों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विज्ञान संकाय बंद करने से विद्यार्थियों के सामने उच्च शिक्षा प्राप्त करने का संकट खड़ा हो जाएगा और उन्हें दूर-दराज के कॉलेजों का रुख करना पड़ेगा। विपिन परमार ने कहा कि शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधा को कमजोर करना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जनभावनाओं की अनदेखी की तो भाजपा और क्षेत्र की जनता आंदोलन को और तेज करेगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नौरा और थुरल कॉलेजों में विज्ञान संकाय बंद होने से सैकड़ों विद्यार्थियों पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि दोनों महाविद्यालयों में विज्ञान संकाय की कक्षाएं यथावत जारी रखी जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विद्यार्थी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।