सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bulldozer Action Bulldozers raze three structures in Kashi action taken presence of police

Bulldozer Action: काशी में तीन भवनों पर चला बुलडोजर, पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई; पैमाइश-निशानदेही की जांच

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 22 Jun 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: चौड़ीकरण के दौरान पीडब्ल्यूडी की ध्वस्तीकरण कार्रवाई में बुलडोजर की टक्कर से बिजली का खंभा एक रेस्टोरेंट पर गिर गया। हादसे में होटल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। रेस्टोरेंट मालिक ने नुकसान पर नाराजगी जताई, जबकि पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।

Bulldozer Action Bulldozers raze three structures in Kashi action taken presence of police
कचहरी-संदहा मार्ग चौड़ीकरण परियोजना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: वाराणसी में कचहरी-संदहा मार्ग चौड़ीकरण परियोजना के तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अवैध निर्माणों और अधिग्रहित भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जब बुलडोजर की चपेट में आकर बिजली का खंभा गिर पड़ा और पास स्थित एक रेस्टोरेंट का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने नुकसान की भरपाई और मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है।





जानकारी के अनुसार, कचहरी के गोलघर चौराहे से संदहा तक लगभग 9.5 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है। परियोजना की जद में आने वाले अवैध निर्माणों को हटाने के लिए रविवार को पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश और निशानदेही की जांच के बाद बुलडोजर चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्वस्तीकरण के दौरान टीम अकबर खान के भवन को गिरा रही थी। इसी समय बुलडोजर का एक जोरदार प्रहार पास खड़े बिजली के खंभे पर लग गया। टक्कर इतनी तेज थी कि भारी-भरकम खंभा सीधे बगल में स्थित एक रेस्टोरेंट पर जा गिरा। संयोग से किसी की जान नहीं गई, लेकिन रेस्टोरेंट को भारी नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रविवार को ही रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन होना था। मालिक राजू अली और उनका स्टाफ उद्घाटन की तैयारियों में जुटा हुआ था। अचानक खंभा गिरते देख सभी लोग जान बचाकर बाहर भागे। खंभे की चपेट में आने से रेस्टोरेंट का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, सामने लगे शीशे टूट गए और बिजली के तार भी क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे के बाद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हो गई, जिससे आसपास के मोहल्लों में परेशानी बढ़ गई। रेस्टोरेंट मालिक ने नुकसान को लेकर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से नाराजगी जताई और मुआवजे की मांग की।

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य नियमानुसार किया जा रहा है। दुर्घटना में हुए नुकसान का आकलन कराया जाएगा और आवश्यक मरम्मत कराई जाएगी। वहीं पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आगे भी जारी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed