सब्सक्राइब करें

CM Yogi Aligarh Visit Live: सीएम योगी आदित्यनाथ ले रहे अफसरों की क्लास, फिर जनसभा को करेंगे संबोधित

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 22 Jun 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

CM Yogi Adityanath Aligarh Visit: यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आज अलीगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा बहुत महत्वपूर्ण है। 393 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण के साथ उनके दौरे की पल-पल की अपडेट यहां देखें...

CM Yogi Adityanath Aligarh Visit Live Update
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:41 PM, 22-Jun-2026

जनसभा से पहले मुस्लिम समुदाय ने लगाए योगी-मोदी जिंदाबाद के नारे

अलीगढ़ नुमाइश मैदान में योगी की जनसभा होने से पहले मुस्लिम समुदाय ने भाजपा जिंदाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम और योगी-मोदी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। 
02:59 PM, 22-Jun-2026

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से कलेक्ट्रेट पहुंचे सीएम योगी

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम एवं समीक्षा बैठक संपन्न करने के बाद कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री का काफिला कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच विश्वविद्यालय परिसर से निकला। उनके प्रस्थान के दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई। मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने तक यातायात को नियंत्रित किया गया। दोपहर तीन बजे के बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां जन प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। 

कलेक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों और नई कार्ययोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक ले रहे हैं। इसी बैठक में 5150 करोड़ रुपये के नए प्रस्ताव सीएम के सामने रखे जाने हैं। यहां के बाद सीएम योगी नुमाइश मैदान पर लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
02:38 PM, 22-Jun-2026

दोपहर के भोजन उपरांत सीएम योगी का काफिला पहुंचेगा कलेक्ट्रेट

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी परिसर में निरीक्षण के बाद दोपहर का भोजन करेंगे। वहां से वह आईटीएम हेलीपैड से एएमयू विश्वविद्यालय हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से उनका काफिला कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचेगा। वहां पर अलीगढ़ मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों और नई कार्ययोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक होगी। इसी बैठक में 5150 करोड़ रुपये के नए प्रस्ताव सीएम के सामने रखे जाएंगे। उसके बाद जनपदीय विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की हाई-लेवल समीक्षा बैठक होगी। बैठकों के बाद सीएम योगी नुमाइश मैदान पर अलीगढ़ सदर, कोल विधानसभाओं और नगर निगम के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वहीं पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद सीएम सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
01:59 PM, 22-Jun-2026

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर आईटीएम पर उतरा, वहां से उनका काफिला राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पहुंचा। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री के आगमन पर जनप्रतिनिधियों, विश्वविद्यालय प्रशासन और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विश्वविद्यालय परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सभागार में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे।
01:55 PM, 22-Jun-2026

डीएम कार्यालय को फूलों से सजाया गया, पहुंचने लगे भाजपा नेता

डीएम कार्यालय सजाया गया - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय को फूलों से सजाया गया है। प्रवेश द्वार से लेकर अंदर तक सभागार की ओर सजावट की गई है। 
सजा डीएम अलीगढ़ कार्यालय
01:49 PM, 22-Jun-2026

बहुजन विद्यार्थी एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन कुमार को पुलिस ने किया नजरबंद

बहुजन विद्यार्थी एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन कुमार - फोटो : अमर उजाला
छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने जा रहे बहुजन विद्यार्थी एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गगन कुमार को सोमवार को पुलिस ने उनके गांव अमरौली स्थित आवास पर नजरबंद कर लिया। बताया गया कि गगन कुमार मुख्यमंत्री से मिलकर छात्रों की समस्याओं और मांगों को उनके समक्ष रखना चाहते थे। इससे पहले ही पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई और उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया। संगठन ने इसे छात्रों की आवाज दबाने की कार्रवाई बताते हुए विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:29 PM, 22-Jun-2026

भाकियू टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष किए नजर बंद

भाकियू टिकैत के युवा जिला अध्यक्ष  देवेन्द्र सिंह नजर बंद - फोटो : स्वयं
अलीगढ़ में भाकियू टिकैत के युवा जिला अध्यक्ष  देवेन्द्र सिंह को गंगीरी के गांव बिलोना आवास पर पुलिस ने नजर बंद कर दिया है। साथ में सतीश यादव, पंकज यादव, रिंकू यादव, हरी किशन यादव, सुरेश चंद्र यादव, बादाम सिंह मौजूद हैं। 
01:13 PM, 22-Jun-2026

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय को सुरक्षा कर्मियों ने घेरा, सीएम के आने का इंतजार

सीएम योगी आदित्यनाथ आज सबसे पहले राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यूनिवर्सिटी परिसर को सुरक्षा कर्मियों ने घेर लिया है। सभी को सीएम के आने का इंतजार है।
01:10 PM, 22-Jun-2026

पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद

कमिश्नर संगीता सिंह जायजा लेते हुए - फोटो : स्वयं
अलीगढ़ मंडलायुक्त, डीआईजी ने एसएसपी के साथ जनपद अलीगढ़ में सीएम योगी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सुदृढ़ सुरक्षा का जायजा लिया एवं ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
01:01 PM, 22-Jun-2026

योगी के बाद पीएम के दौरों की शुरुआत के भी संकेत

झांसी के बाद अलीगढ़ में योगी का दौरा इस दिशा में भी संकेत दे रहा है कि यूपी में अब इनके बाद पीएम के दौरे शुरू होंगे। जिसमें वे अलीगढ़ व झांसी भी जाएंगे और दोनों जगहों से यूपी चुनाव के लिए संदेश देंगे। जानकारों की मानें तो योगी के दौरे के कुछ दिन में ही पीएम का दौरा तय हो जाएगा।

समूचे विपक्ष की इस दौरे पर तगड़ी नजर
कल्याण सिंह के बाद यूपी में भाजपा का दूसरा हिंदुत्व चेहरा बने योगी सोमवार को आकर क्या बोलेंगे? इस पर सभी विपक्षी दलों की निगाहें रहेंगी, लेकिन राजनीतिक जानकार मानते हैं कि सरकारी समीक्षा, विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण और जनसभा में उनका तीखा भाषण मिलकर प्रदेश चुनाव का शंखनाद करेगा और पश्चिमी पर गहरा असर डालेगा। इतिहास गवाह रहा है कि अलीगढ़ से जब जब उन्होंने चुनावी संदेश दिया है, तब तक उनके केंद्र में पिछड़ों व अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दे रहे हैं और हिंदुत्व को तगड़ी धार धरने का प्रयास किया है। इसके अलावा रात्रि प्रवास से लेकर सुबह वापस जाने तक वे प्रबुद्धजनों, विचार परिवार के लोगों से मिलकर यहां की मौजूदा नब्ज टटोलेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed