UP News: बदायूं के लोगों के लिए राहत की खबर, लखनऊ के लिए चलेगी नई ट्रेन, रेल मंत्री ने की घोषणा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बदायूं से लखनऊ के लिए नई ट्रेन चलाने की घोषणा की है। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सोमवार को बदायूं में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूंवासियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें बदायूं से लखनऊ जाने के लिए दिक्कत नहीं होगी। बदायूं से लखनऊ के लिए नई ट्रेन चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नई ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। रेल मंत्री ने इस संबंध में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा को पत्र लिखा है।
नई ट्रेन के संचालन की घोषणा होने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सोमवार को बदायूं में प्रेसवार्ता की और नई ट्रेन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले बदायूं से दिल्ली दूर थी, वहां के लिए नई ट्रेन चलने से राहत मिली। अब बदायूं से लखनऊ के लिए बड़ी राहत मिली है। ट्रेन संचालन की तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
यात्रियों को मिलेगी राहत
उन्होंने बताया कि कासगंज से लखनऊ वाया बदायूं नई ट्रेन संख्या 15312/15311 कासगंज ऐशबाग (लखनऊ) एक्सप्रेस के परिचालन की स्वीकृति मिली है। इस ट्रेन के चलने से लखनऊ आने जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि कासगंज से उझानी और बदायूं से बरेली होते पीलीभीत होते हुए लखनऊ जाएगी। प्रेसवार्ता में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने विकास की अन्य कई परियोजनाओं को लेकर भी चर्चा की। बिहार में भरत तिवारी के एनकाउंटर के सवाल पर कुछ बोलने से बचते नजर आए।