सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DM office decorated with flowers for CM Yogi

Aligarh News: महीनों बाद चमचमाया कलेक्ट्रेट, सीएम योगी के लिए फूलों से सजा डीएम कार्यालय; फरियादी लौटाए गए

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 22 Jun 2026 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री के दौरे और सुरक्षा व्यवस्था का असर आम फरियादियों पर भी पड़ा। कलेक्ट्रेट पहुंचे कई लोगों को अधिकारियों से मिलने और अपनी शिकायतें दर्ज कराने का मौका नहीं मिल सका। सुरक्षा कारणों और वीआईपी कार्यक्रमों के चलते उन्हें वापस लौटा दिया गया। इससे कुछ फरियादी निराश भी नजर आए।
 

DM office decorated with flowers for CM Yogi
फरियादियों को डीएम कार्यालय से लौटाया गया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर की तस्वीर ही बदल दी। महीनों बाद जिला अधिकारी कार्यालय पूरी तरह सजा-संवरा नजर आया। मुख्य द्वार से लेकर कार्यालय परिसर तक विशेष सजावट की गई। फूलों की मालाओं, साफ-सफाई और रेड कारपेट ने कलेक्ट्रेट को नया रूप दे दिया।



मुख्य प्रवेश द्वार को फूलों से सजाया गया था। कार्यालय परिसर में जगह-जगह साफ-सफाई की व्यवस्था दिखी। अधिकारियों और कर्मचारियों की चहल-पहल के बीच पूरा परिसर वीआईपी मूवमेंट के रंग में रंगा नजर आया। स्थानीय लोगों का कहना था कि दिसंबर 2025 में मुख्यमंत्री के पिछले दौरे के बाद पहली बार कलेक्ट्रेट इतना व्यवस्थित और आकर्षक दिखाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सजाया गयाहालांकि मुख्यमंत्री के दौरे और सुरक्षा व्यवस्था का असर आम फरियादियों पर भी पड़ा। कलेक्ट्रेट पहुंचे कई लोगों को अधिकारियों से मिलने और अपनी शिकायतें दर्ज कराने का मौका नहीं मिल सका। सुरक्षा कारणों और वीआईपी कार्यक्रमों के चलते उन्हें वापस लौटा दिया गया। इससे कुछ फरियादी निराश भी नजर आए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने पहले से ही तैयारियां तेज कर दी थीं, जिसका असर सोमवार को कलेक्ट्रेट के बदले हुए स्वरूप में साफ दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed