सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Yogi left Aligarh tour midway

Yogi Adityanath: सिर्फ 12 मिनट बोले सीएम योगी, लखनऊ हादसे की सूचना मिलते ही अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 22 Jun 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री सोमवार शाम विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें लखनऊ में हुई घटना की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने समीक्षा बैठक को संक्षिप्त किया और सीधे जनसभा स्थल पहुंच गए। वहां उन्होंने करीब 12 मिनट 46 सेकंड का संबोधन दिया। 

CM Yogi left Aligarh tour midway
जनसभा संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अलीगढ़ दौरा सोमवार को अचानक छोटा हो गया। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने और छात्रों की मौत की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने अपना कार्यक्रम बीच में ही समेट लिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री को अलीगढ़ में रात्रि विश्राम करना था और मंगलवार सुबह हाथरस में भी उनका कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने अलीगढ़ से तत्काल लखनऊ लौटने का निर्णय लिया।



मुख्यमंत्री सोमवार शाम विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें लखनऊ में हुई घटना की सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने समीक्षा बैठक को संक्षिप्त किया और सीधे जनसभा स्थल पहुंच गए। वहां उन्होंने करीब 12 मिनट 46 सेकंड का संबोधन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद बिल्डिंग में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। कई छात्रों ने जान बचाने के लिए ऊंचाई से छलांग लगा दी। इससे वह घायल हो गए। मौके पर डीएम और प्रशासनिक टीम के साथ पुलिस बल मौजूद है। राहत बचाव कार्य लगातार जारी है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे हैं। बगल के घर की छत से कोचिंग की दीवार काटकर रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक 10 लोगों को रेस्क्यू कर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

विज्ञापन

अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में हुई दुखद घटना के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना के कारण उन्हें अपना कार्यक्रम बीच में छोड़कर वापस जाना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास और विरासत के विजन को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है। विकास का कोई विकल्प नहीं है और विकास के साथ सुरक्षा तथा नागरिक सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की प्रक्रिया न रुकेगी और न थमेगी।

अलीगढ़ के औद्योगिक विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर ने ताला उद्योग और हार्डवेयर उद्योग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब डिफेंस कॉरिडोर के माध्यम से अलीगढ़ देश की रक्षा जरूरतों को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने अलीगढ़ के कारीगरों और उद्यमियों का आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक का हवाला देते हुए कहा कि जिले में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। पिछले वर्ष लगभग 2800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। छह लेन हाईवे, रिंग रोड, फ्लाईओवर, अस्पताल और पॉलिटेक्निक जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार विकास कार्यों को युद्धस्तर पर आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ को 462 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 85 विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed