सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   12 candidates filed nominations, direct contest for the post of president and general secretary

Jalaun News: 12 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन, अध्यक्ष व महामंत्री पद पर सीधी टक्कर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
12 candidates filed nominations, direct contest for the post of president and general secretary
विज्ञापन
कालपी। अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के वार्षिक चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को विभिन्न पदों के लिए 12 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें अध्यक्ष और महामंत्री के पद पर सीधी टक्कर है।
Trending Videos

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच व वापसी होगी, जबकि मतदान 8 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी जयवीर सिंह यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गयादीन अहिरवार और अवधेश सिंह सोलंकी ने नामांकन किया है। महामंत्री पद पर मोहम्मद आमीन और अशोक मोहन राय खन्ना आमने-सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आशुतोष श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री पद के लिए दिव्य स्वरूप श्रीवास्तव (गोलू) और कोषाध्यक्ष पद के लिए अमर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर रविंद्र कुमार श्रीवास्तव (डब्बू) और उदय सिंह यादव, जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर हेमंत साहू, तरुण गुप्ता और रोहित कुमार मैदान में हैं।



अध्यक्ष और महामंत्री पद पर दो-दो प्रत्याशी होने से दोनों पदों पर सीधी टक्कर के आसार हैं। नामांकन के साथ ही चुनावी माहौल गरमा गया है और अधिवक्ताओं के बीच बैठकों व जनसंपर्क का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed