{"_id":"69f264ecdd0f71dc2c01fb83","slug":"police-reunited-an-innocent-child-separated-from-his-family-with-his-relatives-orai-news-c-224-1-ori1005-143615-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: परिवार से बिछड़ी मासूम को पुलिस ने परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: परिवार से बिछड़ी मासूम को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। परिवार से बिछड़ी बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने माता-पिता से मिलाया। माता-पिता ने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।
बुधवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक आठ वर्ष की बच्ची देवरी गांव के पास रोती हुई जा रही थी। ग्रामीणों ने परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने बच्ची को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। मिशन शक्ति टीम प्रभारी संजय यति के निर्देश पर टीम की सदस्य सरिता देवी ने बच्ची को महिला हेल्प डेस्क में बैठाकर उससे जानकारी ली तो बच्ची ने अपना नाम वैष्णवी, पिता का नाम धर्मजीत, माता का नाम विनीता एवं भाई का नाम कार्तिक व उरई की रहने वाली बताया।
बच्ची व उसके परिजनों की जानकारी के लिए टीम ने जिला नियंत्रण केंद्र एवं सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर पूर्ण विवरण अंकित कर प्रसारित किया गया। कुछ ही घंटे में कोतवाली में सिकरीराजा निवासी बच्ची के पिता धर्मजीत, मां विनीता कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने पूछताछ में बताया कि उनकी बेटी सुबह नौ बजे से अपने घर से बिना बताए कही चली गई थी। उसकी तलाश आप पास की गई तो पता नहीं चला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से उन्हें जानकारी हुई कि बेटी कोतवाली में है। पुलिस ने वैष्णवी को उसके माता पिता के सुपुर्द किया और बच्ची की देखभाल की हिदायत दी।
Trending Videos