{"_id":"69f26371c973741bf006df79","slug":"transformer-cable-box-burned-for-the-third-time-electricity-was-available-for-only-two-hours-in-12-hours-orai-news-c-224-1-aur1020-143598-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तीसरी बार जला ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स, 12 घंटे में सिर्फ दो घंटे मिली बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तीसरी बार जला ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स, 12 घंटे में सिर्फ दो घंटे मिली बिजली
विज्ञापन
फोटो-2-आटा विद्युत उपकेंद्र में रखी आउटगोइंग मशीन को देखते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
आटा। एक सप्ताह से कस्बे की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बेपटरी हो गई है। बार-बार तकनीकी खराबी के चलते लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली की आंख मिचौनी से लोगों में आक्रोश है।
आटा कस्बे में बिजली व्यवस्था लगातार चरमरा रही है। बीते एक सप्ताह में तीसरी बार 400 केवीए ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स जल गया, जिससे पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। रात करीब एक बजे गई बिजली सुबह आठ बजे बहाल हो सकी, लेकिन मरम्मत के बाद भी सप्लाई अधिक देर तक सुचारु नहीं रह सकी। करीब डेढ़ घंटे बाद ही दो घंटे की कटौती कर दी गई। इसके बाद कुछ देर बिजली आई, लेकिन फिर समस्या उत्पन्न हो गई और आटा विद्युत उपकेंद्र के आउटगोइंग मशीन में खराबी आ गई। इस कारण दोपहर तीन बजे तक बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही। हालात यह रहे कि 12 घंटे में उपभोक्ताओं को महज दो घंटे ही बिजली मिल सकी।
बार-बार ट्रांसफार्मर में हो रही खराबी से लोगों में नाराजगी है और स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो रहा। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से जनजीवन प्रभावित हो गया है और पेयजल संकट भी गहराने लगा है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने विभाग से शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की है, वहीं विभागीय अधिकारी समस्या दूर करने का दावा कर रहे हैं।
वर्जन
ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स को जल्द बदलवा दिया जाएगा। अब समस्या नहीं आएगी।
- नवनीत अग्रवाल, जेई
Trending Videos