सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   66-year-old Jagdev, who is documented dead, has been providing evidence of being alive for three years.

Jalaun News: दस्तावेजों में मृत 66 साल के जगदेव तीन साल से जिंदा होने का दे रहे सबूत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
66-year-old Jagdev, who is documented dead, has been providing evidence of being alive for three years.
विज्ञापन
उरई। सरकारी अभिलेखों में 66 वर्षीय जगदेव को मृत घोषित कर दिया गया। इसके चलते समाज कल्याण विभाग ने उनकी वृद्धावस्था पेंशन पिछले लगभग तीन वर्षों से रोक दी। पीड़ित वृद्ध अब अपनी पेंशन बहाल कराने और स्वयं को जीवित साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
Trending Videos

कोंच तहसील के भरसूड़ा गांव निवासी जगदेव ने मंगलवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। बताया कि उन्हें समाज कल्याण विभाग से वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी, लेकिन करीब तीन वर्ष पूर्व यह अचानक बंद कर दी गई। विभागीय कार्यालयों में जानकारी करने पर पता चला कि सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत दर्शा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि वह जीवित हैं और गांव में इसकी पुष्टि आसानी से की जा सकती है। आरोप है कि बिना किसी भौतिक सत्यापन और जांच के ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इससे उनकी आजीविका का एकमात्र सहारा छिन गया। इस लापरवाही के चलते उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जगदेव ने जिलाधिकारी से वृद्धावस्था पेंशन दोबारा शुरू कराने के साथ ही पिछले लगभग तीन वर्षों से रोकी गई बकाया राशि का भुगतान कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस त्रुटि के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

वर्जन
कार्यालय में इस संबंध में पहले कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। मामला संज्ञान में आते ही इसकी गहन जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



प्रवीण कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed