सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A fire broke out in a furniture warehouse, destroying goods worth millions.

Jalaun News: फर्नीचर के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a furniture warehouse, destroying goods worth millions.
विज्ञापन
एट। कस्बे के वार्ड नंबर दो रानी लक्ष्मीबाई नगर में रविवार शाम एक फर्नीचर के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर सोफा, गद्दे, डबल बेड सहित तैयार फर्नीचर जलकर राख हो गया। घटना में करीब तीन से चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
Trending Videos

रानी लक्ष्मीबाई नगर निवासी मौसम की दुकान पर सोफा, गद्दा, डबल बेड व अन्य फर्नीचर तैयार किए जाते थे। रविवार शाम करीब 5:30 बजे अज्ञात कारणों से कारखाने के अंदर आग लग गई। दुकान के बाहर बैठे दुकानदार मौसम ने जब अंदर से धुआं उठता देखा तो पीछे जाकर जांच की। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। घनी आबादी वाला इलाका होने के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस को जानकारी दी, वहीं पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। दुकान मालिक ने बताया कि गोदाम के अंदर एक स्प्लेंडर बाइक, तैयार सोफा, गद्दे व अन्य फर्नीचर रखा था, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा चुका था। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास के मकानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed