सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A hawkerA hawker molested a teenager molested a teenager

Jalaun News: किशोरी से फेरीवाले ने की छेड़छाड़

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
A hawkerA hawker molested a teenager molested a teenager
विज्ञापन
कालपी। बाइक सवार फेरीवाले ने बर्फ लेने गई मानसिक कमजोर किशोरी से छेड़छाड़ की। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। आरोपी मौके से भाग गया। दूसरे दिन जब दोबारा वह गांव में आया तो मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन आरोपी फिर से भाग गया।
Trending Videos


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को फोन पर जानकारी दी। बताया कि शनिवार को करीब 45 वर्षीय व्यक्ति बाइक से बर्फ बेचने आया। उसकी 12 वर्षीय बेटी बर्फ लेने गई तो आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी भाग गया। रविवार को वह दोबारा गांव पहुंचा। महिलाओं ने उसे देख लिया और परिजनों को जानकारी दी। पिता ने पुलिस को फोन किया लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग गया। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed