{"_id":"69e527978c087e7e0d0abd24","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-jumping-into-the-pond-orai-news-c-224-1-ori1005-143157-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तालाब में कूदकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तालाब में कूदकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के सिहारी गांव में रविवार सुबह एक युवक ने शौचालय की दीवार पर चढ़कर पास के तालाब में छलांग लगा दी। डूबकर उसकी मौत हो गई। शौचालय में मोबाइल और चप्पल पड़े मिलने पर परिजन को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोजबीन के बाद युवक का शव बरामद किया गया।
परिजन के अनुसार सिहारी निवासी ध्रुव सिंह अपने भाई भगवान सिंह के साथ सूरत में परचून की दुकान चलाते हैं, जबकि परिवार गांव में रहता है। उनका ओमजी सिंह (20) उर्फ बेटू ग्वालियर में रहकर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह मौसेरी बहन शिवानी की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था।
शनिवार रात मां नीतू सिंह को मौसा के घर छोड़कर गांव लौटा था। रविवार सुबह करीब नौ बजे वह घर के पास बने शौचालय में गया, जहां से शौचालय की दीवार पर चढ़कर तालाब में कूद गया।
काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन ने तलाश शुरू की। शौचालय में उसकी चप्पल और मोबाइल देखकर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी अंबुज सिंह और प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से तालाब से युवक का शव बरामद हुआ।
युवक की दादी कुसमा देवी ने बताया कि बेटू अक्सर कहता था कि वह वर्दी पहनकर घर आएगा। उसने अग्निवीर की परीक्षा पास कर ली थी और मेडिकल बाकी था। दादी ने बताया कि मौसी ने उसे रात में घर न जाने के लिए रोका था लेकिन वह नहीं माना। उन्होंने कहा कि तीन नातिनों में बेटू ही अकेला नाती था, जो अब इस दुनिया में नहीं रहा।
सीओ अंबुज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
Trending Videos