सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Villagers allege shoddy construction

Jalaun News: ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Villagers allege shoddy construction
विज्ञापन
रामपुरा। विकास खंड रामपुरा के ग्राम पंचायत छौना में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) 42 लाख रुपये लागत से सीसी सड़क बनवा रहा है। ग्रामीणों ने ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों पर मिलीभगत कर मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया निर्माण और सरकारी धन के दुरुपयोग करने के आरोप लगाए हैं।
Trending Videos

ग्रामीणों के अनुसार काली माता मंदिर से छितोले के खेत तक करीब 450 मीटर लंबी सड़क बनाई गई है, जिसमें निर्धारित मानक के अनुसार प्रति हिस्से में 14 सीमेंट की बोरी का उपयोग होना चाहिए था लेकिन आरोप है कि ठेकेदार ने केवल नौ बोरी सीमेंट ही डाली है। उनका कहना है कि इस तरह का निर्माण टिकाऊ नहीं होगा और जल्द ही सड़क उखड़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की सांठगांठ से गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द जांच कर निर्माण में सुधार नहीं कराया गया तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ आंदोलन भी करेंगे।
वहीं, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सुनील ने फोन पर बताया कि सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यदि जांच में कार्य मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया तो संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed