{"_id":"69a9cd727471131b850ddb44","slug":"a-knife-attack-inside-a-house-two-seriously-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-141211-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: घर में घुसकर चाकू से हमला, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: घर में घुसकर चाकू से हमला, दो गंभीर घायल
विज्ञापन
फोटो - 06 चाकू के हमले से घायल इंद्रजीत
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र के ग्राम एकों में बुधवार शाम घर में घुसकर चाकू व धारदार हथियार से हमला किए जाने की वारदात सामने आई। हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
ग्राम एकों निवासी चंद्रजीत सिंह (55) और राजेंद्र (45) पर गांव के ही ऋषि यादव ने अपनी मां सुषमा देवी के साथ मिलकर बुधवार शाम करीब सात बजे हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर चाकू व अन्य धारदार हथियार से कई वार किए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने यूपी 100 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ऋषि यादव को पकड़कर थाने ले गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी युवक के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके व्यवहार से गांव में दहशत का माहौल बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह आए दिन किसी न किसी से विवाद और मारपीट करता रहता है, लेकिन सख्त कार्रवाई न होने से उसके हौसले बुलंद हैं।
थाना प्रभारी अजय कुमार पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
10 दिन पहले भी हुआ था हमला
बताया गया कि 26 तारीख को गांव में मंजू देवी पर भी जानलेवा हमला किया गया था। इसमें उनके हाथ और शरीर में गंभीर चोटें आई थीं। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि उस मामले में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का आरोप है कि त्योहारों के दौरान पुलिस की गश्त नहीं होने से गांव में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। एक सप्ताह के भीतर दूसरी वारदात से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
Trending Videos