{"_id":"69ab2c3c6f156b9108092a9b","slug":"gulal-was-thrown-in-abundance-on-holi-business-worth-around-rs-5-crore-was-recorded-in-the-market-orai-news-c-224-1-ori1005-141277-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: होली पर जमकर उड़ा गुलाल, बाजार में करीब पांच करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: होली पर जमकर उड़ा गुलाल, बाजार में करीब पांच करोड़ का कारोबार
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। होली के त्योहार पर इस बार शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। रंग, गुलाल, पिचकारी और मिठाइयों की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ लगी रही। व्यापारियों के अनुसार इस बार करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा माना जा रहा है।
होली के करीब आते ही शहर के प्रमुख बाजारों में रंग-गुलाल, पिचकारी, अबीर और तरह-तरह के होली के सामान की दुकानें सज गई थीं। बच्चों से लेकर युवाओं तक ने जमकर खरीदारी की। बाजारों में सुबह से देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। व्यापारियों का कहना है कि इस बार मौसम अनुकूल रहने और त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह अधिक होने के कारण बिक्री अच्छी रही। रंग-गुलाल के साथ-साथ मिठाइयों और नमकीन की भी खूब बिक्री हुई।
चौक बाजार के दुकानदार पवन गुप्ता ने बताया कि इस साल होली के सामान की बिक्री पिछले साल से बेहतर रही है। खासकर रंग-गुलाल और बच्चों की पिचकारी की मांग ज्यादा रही। लोग परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंचे, जिससे बाजार में रौनक बनी रही। रंग-गुलाल विक्रेता इरफान अली ने बताया कि इस बार हर्बल गुलाल और अलग-अलग रंगों की पिचकारियों की मांग ज्यादा रही। बच्चों के लिए कार्टून वाली पिचकारी भी खूब बिकी। बिक्री अच्छी होने से व्यापारियों में भी संतोष है।
मिठाई विक्रेता राजेश का कहना है कि होली के मौके पर मिठाई और नमकीन की बिक्री भी काफी अच्छी रही। लोगों ने गुझिया, लड्डू और अन्य मिठाइयों की जमकर खरीदारी की। व्यापारियों के अनुसार होली के दौरान शहर के बाजारों में कुल मिलाकर करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह और बाजारों में रही रौनक से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे।
Trending Videos