सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The situation in the city is worse than in the village, filthy and 10,000 people are living without water.

Jalaun News: शहर में गांव से भी बुरे हाल, गंदगी, बिना पानी जी रहे 10 हजार लोग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The situation in the city is worse than in the village, filthy and 10,000 people are living without water.
फोटो - 07 उमरारखेरा में बीच सड़क पर भरा पानी दिखाता युवक दीपक। संवाद
विज्ञापन
उरई। शहर के शांति नगर और उमराखेड़ा मोहल्लों के करीब दस हजार वाशिंदे मूलभूत सुविधाओं के अभाव में बदहाल जीवन जी रहे हैं। यहां गंदगी, जलभराव और पेयजल संकट जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं। शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
Trending Videos

मोहल्ले की सड़कों पर अक्सर गंदा पानी भरा रहता है। नालियों की नियमित सफाई न होने से जगह-जगह कूड़ा जमा हो जाता है। बारिश या पानी निकलने के अभाव में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि साफ-सफाई की व्यवस्था बेहद खराब है। नालियां लंबे समय से साफ नहीं कराई गई हैं, जिससे गंदगी फैल रही है। गंदे पानी और कूड़े के कारण दुर्गंध भी फैलती रहती है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। शिकायतों के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव और गंदगी से खतरा

स्थानीय निवासी रामप्रकाश ने बताया कि मोहल्ले की नालियों की कभी सफाई नहीं होती। सड़कों पर हमेशा गंदा पानी भरा रहता है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। रेखा देवी ने कहा कि जलभराव के कारण घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चों और बुजुर्गों को खासकर ज्यादा परेशानी होती है। गंदगी के कारण मच्छर बढ़ गए हैं, जिससे बीमारियों का डर बना रहता है।

पेयजल संकट और प्रशासन से मांग
स्थानीय युवक इमरान खान ने बताया कि मोहल्ले में पेयजल की भी समस्या है। लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता है। पानी भरने में काफी समय और मेहनत लगती है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं। लोगों ने नगर पालिका से कई बार शिकायत की है। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, नालियों की नियमित सफाई कराने और पेयजल समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।वर्जन

समस्या की शिकायत मिलने पर समाधान कराया जाता है। कई जगहों पर सड़कें बननी हैं। जल्द ही समस्या दूर करा दी जाएगी।



गिरजा चौधरी, नगर पालिकाध्यक्ष।

फोटो - 07 उमरारखेरा में बीच सड़क पर भरा पानी दिखाता युवक दीपक। संवाद

फोटो - 07 उमरारखेरा में बीच सड़क पर भरा पानी दिखाता युवक दीपक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed