{"_id":"69ab27b7b1bd72435f0bdb5a","slug":"after-a-dispute-with-his-brothers-a-young-man-jumped-into-a-well-and-was-admitted-to-hospital-orai-news-c-224-1-ori1005-141250-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: भाइयों से विवाद के बाद युवक कुएं में कूदा, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: भाइयों से विवाद के बाद युवक कुएं में कूदा, भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। भाइयों से विवाद के बाद युवक ने कुएं में छलांग लगा दी। लोगों ने उसे निकाला और सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को थाना क्षेत्र के मई गांव निवासी जितेंद्र पाल (24) का घर में किसी बात को लेकर भाइयों से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान भाइयों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसी से आहत होकर जितेंद्र घर से निकल आया और उसने गांव में स्थित कुएं में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे छलांग लगाता देख शोर मचाया और अन्य को जानकारी दी।
लोगों ने रस्सी के सहारे नीचे उतरकर उसे कुएं से निकाला और सीएचसी पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद)
Trending Videos