सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Potholes on Kanpur-Jhansi highway, no repairs despite toll collection

Jalaun News: कानपुर-झांसी हाईवे पर गड्ढे, टोल वसूली के बावजूद मरम्मत नहीं

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Potholes on Kanpur-Jhansi highway, no repairs despite toll collection
फोटो - 01 झांसी कानपुर हाईवे पर हुए गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
आटा। कानपुर से झांसी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की एक लेन पर बड़े गड्ढों से वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन सवारों को हिचकोले खाते हुए सफर करना पड़ रहा है। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लोगों का कहना है कि प्रतिदिन टोल से तीस लाख रुपये की वसूली होती है, फिर भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
Trending Videos




कानपुर से झांसी जाने वाले मार्ग की स्थिति अभी भी खराब है। इस लेन पर कई स्थानों पर बड़े गड्ढे बन गए हैं। आटा टोल प्लाजा से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक ही स्थान पर कई बड़े गड्ढे हैं। हाईवे पर चमारी निकलकर नवीन गल्ला मंडी के आसपास भी सड़क पर गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों के कारण वाहन चालकों को गति धीमी करनी पड़ती है। कई बार अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति भी बन जाती है। आटा बस स्टैंड के पास भी मार्ग की हालत खराब है। यहां के गड्ढे दोपहिया वाहन चालकों के लिए अधिक खतरनाक हैं। कई बार वाहन चालक संतुलन बिगड़ने से गिरते-गिरते बचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




गड्ढों से दुर्घटना का खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के समय इन गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दुर्घटना की संभावना और बढ़ जाती है। वाहन चालक अखिल तिवारी, शशिकांत तिवारी, कन्हैया, विशुदत्त द्विवेदी और संदीप ने अपनी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले तक दोनों लेन पर गड्ढों की भरमार थी। सफर करना बेहद कठिन हो गया था।



मरम्मत की वर्तमान स्थिति

फिलहाल झांसी से कानपुर जाने वाली लेन की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। इस लेन की स्थिति में सुधार हुआ है लेकिन कानपुर से झांसी जाने वाली दूसरी लेन अब भी खराब बनी हुई है। वाहन चालकों ने संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि इससे लोगों को काफी राहत मिल सकती है। सफर भी सुरक्षित हो जाएगा।







वर्जन

एक लेन का काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही दूसरी लेन का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। काम प्रगति पर है।


उत्तम सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, हाईवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed