{"_id":"69f64b02d60ab641980ac909","slug":"a-mini-stadium-will-be-built-in-lahchura-village-for-rs-33-lakh-orai-news-c-224-1-ori1005-143756-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: लहचूरा गांव में 33 लाख से बनेगा मिनी स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: लहचूरा गांव में 33 लाख से बनेगा मिनी स्टेडियम
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 03 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्लॉक क्षेत्र के लहचूरा गांव में मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए शासन ने 33 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए समुचित मैदान के साथ-साथ बुनियादी खेल सुविधाएं विकसित की जाएंगी। अब तक गांव और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ियों को संसाधनों के अभाव में खुले मैदानों पर अभ्यास करना पड़ता था, इससे उनकी प्रतिभा को सही मंच नहीं मिल पाता था। स्टेडियम के निर्माण से इस कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा।
आरईएस के अधिशाषी अभियंता शीलेंद्र राजपूत का कहना है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए इसे तय समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
Trending Videos