सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   A woman committed suicide by jumping from the Betwa River bridge.

Jalaun News: महिला ने बेतवा नदी पुल से कूदकर आत्महत्या की

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
A woman committed suicide by jumping from the Betwa River bridge.
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। महिला ने बेतवा नदी पुल से से छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ड्रोन की मदद से महिला के शव को तलाश कर बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी।
Trending Videos

डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहाना गांव स्थित बेतवा नदी पुल से बृहस्पतिवार शाम एक महिला ने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर चिकासी और डकोर पुलिस मौके पर पहुंची। ड्रोन की मदद से महिला के शव को नदी से बाहर निकाला गया। घटनास्थल जालौन जनपद के डकोर थाना क्षेत्र में होने के कारण शव को डकोर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। महिला की पहचान जैसारी कलां गांव निवासी वीर सिंह की पत्नी नेहा (28) के रूप में हुई है। बताया कि नेहा की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। महिला की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय का कहना है कि महिला ने किस वजह से छलांग लगाई है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed