{"_id":"69c5831aab896bad6c097b57","slug":"a-young-man-was-murdered-in-a-love-affair-and-his-body-was-thrown-into-a-ditch-and-burned-orai-news-c-224-1-ori1005-142124-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: प्रेम-प्रसंग में हत्या कर युवक का शव खंदक में फेंका और जला डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: प्रेम-प्रसंग में हत्या कर युवक का शव खंदक में फेंका और जला डाला
विज्ञापन
फोटो - 05 मृतक अमित की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कोंच/पहाड़गांव। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की हत्या हुई थी। शव की शिनाख्त न हो इसलिए वारदात को अंजाम देने वालों ने शव को खंदक में फेंककर उसे पेट्रोल डालकर जला दिया था। युवक के पिता ने दंपती सहित अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
उन्होंने बताया कि उनका बेटा गांव ही निवासी युवती की ससुराल उससे मिलने उसके गांव आया था। इसी दौरान युवती के पति ने रिश्तेदार के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। युवक का शव खंदक में जली अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
रेढ़र थाना क्षेत्र के ऊमरी पुरा निवासी अमित जाटव (24) कई वर्षों से ताऊ के घर मध्य प्रदेश के लहार थाना क्षेत्र के जनकपुरा मोहल्ला में रहता था। बताया जा रहा है कि कई वर्षों से ऊमरी गांव की रहने वाली युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।
युवती की शादी वर्ष 2025 में कैलिया गांव में हो गई थी। इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे तो युवक उससे मिलने आता था। 24 मार्च को भी युवक दोस्त मनीष के साथ बाइक से युवती से मिलने पहुंचा। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर खंदक में डाल दिया गया।
शव की शिनाख्त न हो इसलिए हत्या करने वालों ने पेट्रोल डालकर उसके शव को जला दिया था। 25 मार्च को जब लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई तो युवक अमित निकला। अमित के पिता गिरजा शंकर ने थाना पुलिस को दंपती व अन्य के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार हत्या प्रेम प्रसंग के चलते ही हुई है। इसमें महिला के पति के मामा का बेटा भी शामिल होना बताया जा रहा है। बताया गया कि युवक ही बिना नंबर की बाइक लेकर कैलिया स्थित पंप पर पेट्रोल लेने बोतल लेकर गया था। युवक का शव जलाते हुए कुछ लोगों ने उन्हें देखा भी था। इन लोगों ने बताया था कि वह कुछ अन्य सामान जला रहे हैं। इस पर वहां से निकलने वाले लोग निकल गए।
बताया कि अमित सात बहनों में अकेला था और बीएससी कर रहा था। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
दोस्त से बोला था अमित, आधे घंटे में मिलकर आता हूं
पहाड़गांव। युवक का कई वर्षों से युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस पर वह शादी होने के बाद भी मिलने आता था। दोस्त मनीष की माने तो मंगलवार की शाम को भी युवती से अमित की बात हुई और उसने मिलने की इच्छा जताई। इस पर अमित दोस्त के साथ बाइक लेकर कैलिया पहुंचा और बोला कि वह आधे घंटे रामलीला मैदान पर ही खड़ा रहे आता हूं लेकिन दो घंटे बाद भी जब युवक नहीं लौटा तो दोस्त ने उसका फोन लगाया तो नंबर बंदथा। इस पर वह गांव में भी उसे खोजने गया लेकिन वह नहीं मिला। इस पर युवक लौटने लगा। रास्ते में उसे चेकिंग करती पुलिस मिली, युवक हेलमेट नहीं लगाए था। इस पर पुलिस ने उसका एक हजार रुपये का चालान भी किया।
सिर में धारदार हथियार मारकर की गई थी अमित की हत्या
अमित का शव जब खाई में पुलिस को मिला तो वह पूरी तरह से जला था, लेकिन सिर में गंभीर चोटों के निशान थे। शव जलाने के बाद भी उसके शरीर से खून के लोथड़े साफ दिखाई दे रहे थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है।
अमित से बोली थी प्रेमिका अकेले आ जाओ, नहीं तो वह उसके घर आ जाएगी
उरई। अमित के दोस्त मनीष ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह उरई से घर लौटा था। तभी उसके पास अमित आ गया। अमित ने बताया कि कैलिया में रहने वाली उसकी प्रेमिका उसे घर आने का दबाव बना रही है। मनीष का आरोप है कि प्रेमिका अमित से बार-बार एक ही बात कह रही थी कि वह अकेला उससे मिलने घर आ जाए, क्योंकि घर पर कोई नहीं है। अगर वह नहीं आया तो वह उसके घर आ जाएगी। इस पर अमित मनीष को लेकर उसके घर पहुंचा और उसकी हत्या कर दी गई। (संवाद)
Trending Videos