सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After a dispute with his wife, the young man committed suicide by hanging himself.

Jalaun News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with his wife, the young man committed suicide by hanging himself.
web -
विज्ञापन
उरई। पत्नी से विवाद के बाद युवक घर से निकल आया और उसने गांव के बाहर खेतों में लगे जामुन के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सीओ थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। परिजनों का कहना है कि शराब पीने के कारण अक्सर विवाद होता था।
Trending Videos


रेढ़र थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी विकास कुशवाहा (27) का शव मंगलवार की सुबह खेत में लगे जामुन के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि विकास का पत्नी शिल्पी में किसी बात को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी से नाराज होकर वह घर से निकल आया और उसने आत्महत्या कर ली। बताया कि वह शराब पीने का आदी था। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच दोनों में विवाद होता था। उसके मौत से पत्नी शिल्पी, मां कुंती सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे सीओ अंबुज यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed