सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Four booked for sexually assaulting a minor

Jalaun News: नाबालिग से अश्लील हरकत का आरोप, चार पर प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Four booked for sexually assaulting a minor
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के बीहड़ पट्टी के एक गांव में किशोरी के साथ चार लोगों ने अश्लील हरकत की। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos




कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता की मां ने कोतवाली में दी तहरीर दी। बताया कि चार मार्च की रात करीब नौ बजे वह घर से बाहर गई थीं। उनकी नाबालिग पुत्री घर में थी। आरोप है कि इसी बीच शेरा, कल्लू, धर्मेंद्र उर्फ दद्दी और राम भरोसे घर में घुस आए। पुत्री को पकड़कर जबरन रंग लगाने लगे। विरोध करने पर गलत नीयत से उसे कमरे के अंदर खींचने का प्रयास किया। इसी दौरान पीड़िता की मां मौके पर पहुंच गईं और आरोपियों को ललकारते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनते ही सभी आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पीड़िता की मां ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed