सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   After relief, the mercury started rising again

Jalaun News: राहत के बाद फिर चढ़ने लगा पारा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
After relief, the mercury started rising again
विज्ञापन
उरई। आंधी और बारिश के बाद कुछ दिनों तक मौसम में आई नरमी अब खत्म होती दिखाई दे रही है। जिले में तापमान एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में तापमान लगातार बढ़ेगा और नौ जून तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। ऐसे में जिले में एक बार फिर भीषण गर्मी और लू जैसे हालात बनने की संभावना है।

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 39.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यानी एक दिन में अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान बढ़ने से रात के समय भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी और गर्मी का असर देर रात तक बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकल आई थी। दोपहर होते-होते धूप की तपिश बढ़ गई और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। बाजारों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर के समय लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। गर्मी से बचने के लिए लोग छांव और ठंडे स्थानों की तलाश करते नजर आए। सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, ठेला संचालकों और खुले में काम करने वाले लोगों को हुई।
विज्ञापन
Trending Videos

तापमान बढ़ने के साथ ही उमस में भी इजाफा हुआ है। दिनभर गर्मी झेलने के बाद रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। घरों में पंखे और कूलर लगातार चलने के बावजूद लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। बिजली की बढ़ती खपत के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पर भी दबाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी के अनुसार आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं दिख रही है, जिसके चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि नौ जून तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच सकता है। यदि यही स्थिति बनी रही तो जिले में लू चलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि तेज गर्मी और लू के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। बाहर निकलने पर सिर को कपड़े या टोपी से ढंककर रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ तथा अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed