{"_id":"6a214abd585050cb220d57e3","slug":"orai-kidnapping-case-solved-within-48-hours-rohit-safely-rescued-from-delhi-five-accused-arrested-2026-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Orai: अपहरण कांड का 48 घंटे में पर्दाफाश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ रोहित, पांच आरोपी गिरफ्तार और अन्य की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai: अपहरण कांड का 48 घंटे में पर्दाफाश, दिल्ली से सकुशल बरामद हुआ रोहित, पांच आरोपी गिरफ्तार और अन्य की तलाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 04 Jun 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Orai News: आटा थाना क्षेत्र से अगवा रोहित को पुलिस ने दो दिनों के भीतर दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। पैसों के लेनदेन के विवाद में पांच आरोपियों ने उसे अगवा किया था। सभी पांचों गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जबकि कुछ फरार साथियों की तलाश जारी है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उरई पुलिस ने आटा थाना क्षेत्र में हुए युवक के अपहरण कांड का महज दो दिनों के भीतर खुलासा करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार और बाइक भी बरामद की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि दो जून 2026 को आटा थाना क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति रोहित का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है।
Trending Videos
शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान अपहृत युवक और आरोपियों की लोकेशन दिल्ली और गाजियाबाद में मिलने पर पुलिस टीमों को वहां रवाना किया गया। दिल्ली पुलिस के सहयोग से अपहृत रोहित को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय और शंकर समेत सुनील, रिजवान और दीपक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद
पूछताछ में सामने आया कि रोहित और आरोपियों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि 2 जून को आरोपियों ने रोहित को कुसमरा रोड से जबरन कार में बैठाकर उसका अपहरण कर लिया था। घटना के दौरान सुनील और रिजवान मोटरसाइकिल से कार के साथ चल रहे थे। रोहित सभी आरोपियों को पहले से जानता था। पुलिस के अनुसार मामले में फरार आरोपी रविंद्र, गुड्डू तथा अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।